- वीडीए का अभियान जारी, रामनगर वार्ड के खुटहा में चला डंडा

अवैध निर्माणों के खिलाफ जारी वीडीए के अभियान के तहत मंगलवार को रामनगर वार्ड के खुटहा में अभियान चलाया गया। जेई आरके सिंह ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से 20 बीघे की अवैध प्लाटिंग को पूरे दल-बल के साथ तोड़ दिया। जेई के मुताबिक चंदौली जिले के इस गांव में पारस सिंह व काíतक सिंह ने कायदे-कानून को ताक पर रखकर अवैध ढंग से प्लाटिंग कराई थी। अभियान के दौरान जोनल अधिकारी देवचंद्र राम, जेई अनिल सिंहल व मुगलसराय की पुलिस बल मौजूद रही।

कंचनपुर में अवैध निर्माण सील

वीडीए की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को नगवां वार्ड के कंचनपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की और अस्सी नाले से सटे सुभाष उपाध्याय के अवैध निर्माण को जेई आरके अस्थाना ने सील करके मंडुआडीह थाने को सुपुर्द कर दिया।