महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विशिष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

VARANASI

काशी की बेटी व झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को सुबह ए बनारस काशी व इनरव्हील क्लब उदया की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर चीफ गेस्ट गोरखपुर नगर निगम की मेयर डॉ। सत्या पाण्डेय ने रानी लक्ष्मीबाई को महिलाओं का आदर्श बताया और उनके बताये रास्तों पर चलने का संकल्प दिलाया।

न सहें अन्याय

गुलाबी गैंग की संपत पाल ने महिलाओं से अन्याय के खिलाफ प्रतिकार का आहवान किया। अध्यक्षता करते हुए एसएस हॉस्पिटल बीएचयू के एमएस डॉ। ओपी उपाध्याय ने कहा कि सामाजिक समरसता के क्षेत्र में महारानी लक्ष्मी की विशेष भूमिका रही है। वह अपनी दासियों को भी अपनी सहेली मानती थीं। उनका व्यक्तित्व महिलाओं के लिए एक आदर्श है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ। विजय कपूर के गायन व प्रियंबदा तिवारी के नृत्य की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों की खासी सराहना मिली। कार्यक्रम में बुंदेलखंड विकास परिषद के संयोजक डॉ। संजीव सराफ ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई के नाम पर किये जाने के लिए समर्थन की मांग की। इस अवसर पर महिला कवि सम्मेलन का अयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत सुबह ए बनारस काशी की अध्यक्ष तनु शुक्ला ने किया। संचालन हरेन्द्र शुक्ला ने तथा आभार प्रियंका ओझा ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ। दयाशंकर मिश्र दयालु, अरविंद ओझा, रामयश मिश्र, सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों का विशेष सहयोग रहा। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानंदपुर में भी महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर डॉ। प्रिंसिपल कुमकुम मालवीय व मैनेजर संदीप अग्रवाल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संदीप अग्रवाल ने रानी लक्ष्मीबाई के वीरता भरे जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन प्रतिमा त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन डॉ। निहारिका ने दिया।