छुट्टी का दिन होने के चलते लोगों ने जमकर लिया पतंगबाजी का मजा

VARANASI

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तो शहर ने शनिवार को मकर संक्रांति खिचड़ी का पर्व मना लिया था। पर असली खिचड़ी का रंग तो रविवार को दिखायी दिया। छुट्टी का दिन होने के चलते लोगों ने पूरे मूड से पतंगबाजी की। पूरा आसमान रंग बिरंगी पतंगों से पटाजर आया।

जमकर लूटा पतंगबाजी का मजा

मौसम लेागों को किसी भी तरह से राहत देने की मूड में नहीं था। ठंड लोगों को कंपकपा रही थी इसके बावजूद पतंगबाजों ने अपने शौक में किसी भी तरह की कमी नहीं बरती। सुबह से ही छत पर जो चढ़े तो शाम होने के बाद ही नीचे उतरे। हर छत पर पतंगबाजों की जमावड़ा देखने को मिला। जहां तहां लोग कन्ना, मांझा, पतंग, लुटाई पर अपना हाथ साफ करते दिखे। हर गली मोहल्लों से भक्काटे का शोर उठता रहा। महिलाएं भी घर का कामकाज निपटाकर छतों पर ही दिखाई दीं।

गंगा पार भ्ाी दिखी रंगत

पतंगबाजी की रंगत गंगा उस पार भी दिखी। दोपहर बाद से भीड़ का बढ़ना शुरू हुआ जो शाम होते होते बहुत बढ़ गया। बहुत से शौकीनों ने नावों पर से ही पतंगबाजी का शौक पूरा किया। नाव वालों ने भी लोगों के शौक का पूरा फायदा उठाया और जमकर वसूली की।