अध्यक्ष और महामंत्री पद पर छह कोणीय मुकाबला, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच और पुस्तकालय मंत्री के लिए चार प्रत्याशी मैदान में

VARANASI

हंगामा, धक्का-मुक्की व भगदड़ के बीच शुक्रवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के पांच पदों के लिए फ्8 कैंडीडेट्स ने नॉमिनेशन किया। इसमें अध्यक्ष पद पर छह, उपाध्यक्ष पद पर पांच, महामंत्री पद पर छह व पुस्तकालय मंत्री पद पर चार कैंडीडेट्स ने अपना नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा सात फैकल्टी रिप्रेजेंटेटिव के लिए क्7 कैंडीडेट्स ने नॉमिनेशन किया।

जांच के बाद आज फाइनल लिस्ट

चुनाव अधिकारी प्रो। रवि प्रकाश पांडेय ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच व वैध-अवैध कैंडीडेट्स की लिस्ट फ्क् अक्टूबर को शाम चार बजे के बाद डिक्लेयर की जाएगी। नामांकन पत्रों की वापसी एक नवंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर क्ख् बजे तक किए जा सकते हैं। नॉमिनेशन के दौरान कैंडीडेट्स व उनके समर्थकों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। इनमें एक-दूसरे से अधिक भीड़ जुटाने की होड़ सी लगी रही। कोई चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ तो कोई बाइकों के जुलूस संग पहुंचा।

दायरे तक सीमित रहा संहिता

लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के अनुसार छात्रसंघ इलेक्शन में प्रिंटेड प्रचार सामग्री, डीजे, ढोल नगाड़े, वाहनों के काफिले व जुलूस प्रतिबंधित हैं। लेकिन काशी विद्यापीठ में आचार संहिता केवल कागज तक ही सिमट कर रह गया। हालांकि यूनिवर्सिटी कैंपस से सौ मीटर के दायरे में आचार संहिता का कड़ाई से पालन हुआ। एडमिनिस्ट्रेशन ने विडियोग्राफी भी करायी।

इन्होंने किया नॉमिनेशन

अध्यक्ष पद पर : अभिषेक मिश्रा, आयुषी श्रीमाली, जयशंकर तिवारी, मनीष मिश्रा, शशांक सिंह रघुवंशी व शिवशंकर।

उपाध्यक्ष पद पर : अशोक यादव, आकाश ओझा, इस्तखार अली, विक्रम पटेल व शिवम राज श्रीवास्तव।

महामंत्री पद पर : धनंजय कुमार, नीरज कुमार पांडेय, नीरज पांडेय, प्रमोद कुमार राय, राहुल कुमार सोनकर व विनोद कुमार सोनकर।

पुस्तकालय मंत्री : अमित यादव, आरती यादव, पियूष जायसवाल व मनोज कुमार सोनकर।

संकाय प्रतिनिधि- मानविकी संकाय : अनिश विश्वकर्मा, कृष्ण चंद्र गुप्ता, बृजलाल, योगेश कुमार मौर्य व सोम प्रकाश चौधरी।

समाज विज्ञान संकाय : अनुज कुमार जायसवाल, अलर्क चतुर्वेदी व सर्वेश पाठक।

वाणिज्य संकाय : अंबुज कुमार व शौर्य रंघुवंशी।

विधि संकाय : मो। शादाब खां।

समाज कार्य संकाय : अक्षत श्रीवास्तव व शैलेंद्र यादव।

विज्ञान व प्रौद्योगिकी संकाय : आकाश कुमार सिंह, कुशल जायसवाल, प्रिया भारती व पुष्कर पांडेय।