- जगतगंज में हुई घटना, लालपुर से शव लेकर ट्रैक्टर जा रहा था मैदागिन,

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

नो इंट्री में घुसे टै्रक्टर ने बुधवार की सुबह एक और युवती की जान ले ली। ट्रैक्टर का पहिया युवती के सिर पर चढ़ गया। आसपास को लोग घायल युवती को मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर शव लेकर मैदागिन जा रहा था। पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के साथ ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।

पहुंचाया अस्पताल

कैंट थाना क्षेत्र के हुकुलगंज निवासी कन्हैया लाल विश्वकर्मा राजमिस्त्री है। उसकी बेटी सोनम (30 वर्ष) चेतगंज स्थित एक शोरूम में काम करती थी। रोज की तरह सोनम सुबह साइकिल से अपने काम पर जा रही थी। वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पास पहुंची थी कि पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह पहिया के नीचे आ रही। ट्रैक्टर शव लेकर मैदागिन जा रहा था। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उसे मंडलीय अस्पताल भर्ती कराया। ट्रैक्टर पर सवार लोग शव लेकर नीचे उतर गए। पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया।

इयरफोन लगा रखा था युवती ने

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती इयरफोन लगाई थी। इसके चलते ट्रैक्टर की आवाज उसे सुनाई नहीं दी।

अब कैसे चलेगा घर का खर्च

सोनम की मौत की खबर लगते ही अस्पताल पहुंचे परिजन दहाड़े मारकर रो रहे थे। वजह सोनम चेतगंज स्थित शोरूम में काम करती थी और उसकी कमाई से घर का खर्च भी चलता था।

ट्रैक्टर का नहीं है रजिस्ट्रेशन

जिस ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवती की मौत हुई है उसका परिवहन कार्यालय में पंजीयन नहीं है। पुलिस ने बताया कि टै्रक्टर के आगे-पीछे पंजीयन नंबर नहीं लिखा है। चालक भी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहा है। मालिक से ट्रैक्टर के कागजात मांगे गए हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।