-मायके गई पत्नी के साथ न चलने पर युवक ने ससुराल में ही फांसी लगाकर दी जान

VARANASI

पत्नी को मायके से अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़े युवक को इनकार इतना बुरा लगा कि उसने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को चोलापुर थाना क्षेत्र के आयर गांव में हुई इस घटना के बाद हड़कम्प मच गया।

घर में मच गया हड़कम्प

आयर (चोलापुर) निवासी श्रीनाथ राजभर के पुत्री रेखा की शादी तीन साल पहले जौनपुर (मडि़याहूं) टकारडीह गांव के जगदीश राजभर के साथ हुई थी। दोनों शिवपुर के चांदमारी में रहकर मजदूरी का काम करते थे। चार नवंबर को रेखा को बेटी पैदा हुई थी तभी से वह बच्ची के साथ मायके में रह रही थी। जगदीश भी उनके साथ ही रहता था। कुछ दिनों से जगदीश पत्‍‌नी पर चांदमारी स्थित रूम पर चलने के लिए दबाव बना रहा था। उसने यह कहते हुए मना कर दिया कि अभी बच्ची छोटी है उसके देखभाल में परेशानी होगी। इस बात से जगदीश नाराज था। उसने शुक्रवार की दोपहर ससुराल के कच्चे मकान में ही साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर में रेखा घर में गई तो जगदीश की लाश देख चिल्ला पड़ी। उसका रोना सुन घर के बाकी सदस्य पहुंचे तो उन्हें भी इस घटना का पता चला।