वाराणसी (ब्यूरो)बनारस विजिट पर आए पीएम नरेंद्र मोदी आजमगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि बीते वर्षों में डबल इंजन सरकार ने यूपी में लाखों करोड़ के विकास कार्य कराए हैंइससे न सिर्फ इन्फ्र ास्ट्रक्चर बदला है बल्कि युवाओं के लिए लाखों नये अवसर बने हैंआज यूपी की पहचान रिकॉर्ड निवेश और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से हो रही हैबनारस, मथुरा, कुशीनगर के विकास से यूपी में पर्यटन तेजी से बढ़ा है, इसका लाभ पूरे प्रदेश को मिल रहा हैपूरे प्रदेश की बात करें तो 86 हजार करोड़ निवेश से मिर्जापुर मंडल पूरे प्रदेश में टॉप है, जबकि 13,111 करोड़ के साथ वाराणसी मंडल 8वें पायदान पर है। 76 हजार करोड़ के चलते दूसरे नंबर पर मेरठ मंडल, 20 हजार करोड़ से झांसी तीसरे, चौथे नंबर पर लखनऊ और पांचवें पर मुरादाबाद मंडल है.

गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा से आगे निकला सोनभद्र

यूपी को उद्योग प्रदेश बनाने का संकल्प पूर्वांचल की धरती से आगे बढ़ता दिख रहा हैप्रदेश के 18 मंडलों के 75 जिलों में धरातल पर उतरे टॉप 5 निवेश के मामले में पूर्वांचल का मीरजापुर मंडल सबसे ऊपरी पायदान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ हैइसमें भी प्रदेश के सभी 75 जिलों में हुए टॉप 5 निवेश के मामले में सोनभद्र का पलड़ा सबसे भारी हैकभी नक्सल गतिविधियों के लिए सुर्खियों में रहने इस जिले ने गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा) को भी पछाड़ दिया है। 5 सबसे भारी भरकम प्रोजेक्ट के मामले में मिर्जापुर मंडल के सोनभद्र में 81 हजार करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतर रहा हैवहीं मंडल के तीनों जिलों (मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही) में होने वाले निवेश को जोड़ लें तो ये रकम 86 हजार करोड़ से भी अधिक है

मेरठ मंडल में सबसे अधिक रोजगार

मेरठ मंडल के 6 जनपदों में टॉप 5 निवेश से 76,204 करोड़ का निवेश किया गया हैइसमें भी गौतमबुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा) में सर्वाधिक 56,800 करोड़ रुपए का निवेश किया गया हैइसके अलावा मंडल के अन्य जिलों में शामिल बागपत में 1,558 करोड़, बुलंदशहर में 7,553 करोड़, गाजियाबाद में 4,900 करोड़, मेरठ में 2,777 करोड़ और हापुड़ में 2,616 करोड़ का निवेश किया गया हैवहीं रोजगार के दृष्टिकोण से देखें तो मेरठ मंडल इन मामले में प्रदेश में सबसे ऊपर हैयहां के सभी 6 जनपदों में लग रहे 5-5 बड़े निवेश से ही 1,25,047 रोजगार के अवसर सृजित होंगे

प्रदेश के 18 मंडलों की टॉप 5 निवेश के आधार पर रैंकिंग

1. मिर्जापुर मंडल - 3 जिले - 86,607 करोड़

2. मेरठ मंडल - 6 जिले - 76,204 करोड़

3. झांसी मंडल - 3 जिले - 20,548 करोड़

4. लखनऊ मंडल - 6 जिले - 18,347 करोड़

5. मुरादाबाद मंडल - 5 जिले - 16,369 करोड़

6. कानपुर मंडल - 6 जिले - 13,521 करोड़

7. बरेली मंडल - 4 जिले - 13,427 करोड़

8. वाराणसी मंडल - 4 जिले - 13,111 करोड़

9. अयोध्या मंडल - 5 जिले - 10,143 करोड़

10. आगरा मंडल - 4 जिले - 9,257 करोड़

11. चित्रकूट मंडल - 4 जिले - 8,637 करोड़

12. सहारनपुर मंडल - 3 जिले - 5,225 करोड़

13. देवीपाटन मंडल - 4 जिले - 4,317 करोड़

14. गोरखपुर मंडल - 4 जिले - 4,162 करोड़

15. प्रयागराज मंडल - 4 जिले - 3,871 करोड़

16. अलीगढ़ मंडल - 4 जिले - 3,821 करोड़

17. बस्ती मंडल - 3 जिले - 1,763 करोड़

18. आजमगढ़ मंडल - 3 जिले - 1,462 करोड़

पर्यटन की दृष्टि से वाराणसी का महत्व बहुत ज्यादा हैइसलिए यहां पर्यटन से जुड़े होटल, रेस्त्रा, टे्रवल्स के क्षेत्र में निवेश ज्यादा हो रहा हैहालांकि सरकार के प्रयास से लगभग 14 हजार करोड़ का निवेश हुआ हैबड़ी फैक्टरी के लिए जमीन की जरूरत होती है, लेकिन बनारस में सस्ती जमीन नहीं है

मनीष शारडा, इंवेस्टर

वाराणसी में खनिज संपदा का अभाव हैसाथ ही लॉज इक्सेल में लैंड भी उपलब्ध नहीं हैइसलिए बड़े प्रोजेक्ट की संभावना यहां नहीं हैअमूल ने 500 करोड़ रुपये का बड़ा प्लांट शुरू किया हैइसी तरह के निवेश से बनारस आगे बढ़ेगासोनभद्र में थर्मल पावॅर और पम्प्ड स्टोरेज प्लांट से जुड़ी पांच कंपनियों ने ही 70 हजार करोड़ का निवेश किया हैवहां इस तरह की संभावना ज्यादा है

राजीव अग्रवाल, इंवेस्टमेंट एडवाइजर