वाराणसी (ब्यूरो)नगर निगम सदन के उप सभापति चुनाव में भाजपा के पार्षद सुरेश चौरसिया को गुरुवार को निर्विरोध उप सभापति चुन लिया गयासंख्या बल में सबसे मजबूत भाजपा के विरोध में किसी भी दल से कोई भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं दाखिल कियासिगरा स्थित नगर निगम मुख्यालय के कार्यकारिणी सभागार में दिन में करीब 11 बजे से कार्यकारिणी सदस्यों की जुटान शुरू हो गईनौ कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मजबूत पलड़ा वाले भाजपा की ओर से दोपहर करीब 12.20 बजे कृतिवाशेश्वर के पार्षद सुरेश चौरसिया के उप सभापति प्रत्याशी बनाये जाने का प्रस्ताव बजरडीहा के पार्षद श्याम आसरे मौर्या ने दी तो सारनाथ की पार्षद कुसुम लता पटेल समेत अन्य सदस्यों ने समर्थन कियासुरेश चौरसिया ने उप सभापति बनाये जाने की नाम पर सहमति जताई जिसके बाद नामांकन दाखिल किया गया.

दूसरे दलों ने नहीं दाखिल किया पर्चा

करीब 12.40 बजे तक इंतजार के बाद विरोध में जब किसी भी दल की ओर से कोई पर्चा नहीं दाखिल हुआ तो चुनाव संचालक महानगर लेखा परीक्षक संजय प्रताप ङ्क्षसह और चुनाव अधिकारी लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने सुरेश चौरसिया को निर्विरोध उप सभापति चुन लिए जाने की घोषणा कर दीभाजपा संख्या बल में मिनी सदन में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी हैकार्यकारिणी में भाजपा के नौ, सपा का एक और कांग्रेस के दो सदस्य हैंजीत पर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सुरेश चौरसिया को बधाई दी और मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर उनका स्वागत कियादेर शाम तक उन्हें बधाई देने वाले पार्षदों का तांता निगम में लगा रहा.

सपा ने दर्ज कराई उपस्थिति

12 कार्यकारिणी सदस्य उप सभापति का चुनाव करते हैंइनमें भाजपा के नौ सदस्य तो सपा के दो और कांग्रेस के एक कार्यकारिणी सदस्य हैंउप सभापति के चुनाव में सपा के कार्यकारिणी सदस्य हारून अंसारी और प्रमोद राय ने कार्यकारिणी सभागार में उपस्थित तो दर्ज कराई लेकिन सदस्यों की कम संख्या होने के कारण वह बाहर निकल गए, लेकिन कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य ङ्क्षप्रस राय खगोलन वहां नहीं दिखे.

दूसरी बार पार्षद, एक बार पत्नी भी जीतीं

विशेश्वरगंज के मूल निवासी सुरेश चौरसिया 2017 में कतुआपुरा वार्ड से पहली बार पार्षद चुने गए थेतब से वह दूसरी बार मिनी सदन में चुनकर आएं हैंवर्ष 2000 में उनकी पत्नी सुमन चौरसिया भी पार्षद चुनी गई थींसुरेश चौरसिया जनसंघ से जुड़े थेकरीब 13 साल की उम्र से ही वह राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे