- शिवदासपुर में कई दिनों से लापता नौ साल के मासूम की मिली लाश

- पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को किया गिरफ्तार

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

शिवदासपुर बिन्द बस्ती से गायब मो। शोएब (नौ वर्ष) का शव डीरेका बाउंड्री से सटे मुहल्ले हेडगेवार नगर स्थित एक खेत से पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने ये बरामदगी बच्चे की हत्या करने वाले व्यक्ति की निशानदेही पर की है। पुलिस के मुताबिक अपने अवैध संबध को छुपाने के लिए पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति ने ही बच्चे को जान से मारा था। पुलिस ने हत्यारोपी समेत उसके पिता को भी गिरफ्तार किया है।

आखिरी बार देखा था हत्यारे के साथ

शिवदासपुर निवासी मोहम्मद निजाम का छोटा बेटा शोएब कक्षा एक का छात्र था। विगत छह मार्च से शोएब घर से गायब था। जिसके बाद उसका पिता लगातार उसकी तलाश में लगा था। पिता को अपने पड़ोसी राजेश बिंद पर बेटे को गायब करने का शक था। क्योंकि उसने बेटे को अंतिम बार उसी के साथ देखा था। इसी शक को आधार बनाकर उसने बेटे के लापता होने की सूचना मंडुआडीह थाने में दी थी और पुलिस ने नामजद अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार रात पुलिस ने आरोपी राजेश को चुनार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसी की निशानदेही पर मासूम के शव को हेडगेवार नगर के एक खेत में झाडि़यों से बरामद किया गया। बच्चे के पिता निजाम पेशे से राजगीर हैं। पुलिस के मुताबिक राजेश का वहीं की रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध है। उसके इन सम्बन्धों के बारे में शोएब को जानकारी हो गयी थी और राजेश को डर था कि वो ये बात किसी को बता देगा। इसलिए उसने शोएब की हत्या कर दी।

पिता को था पता लेकिन

पुलिस के मुताबिक आरोपी राजेश बिंद ने घटना के बाद उसी दिन अपने पिता रिबई बिंद उर्फ चंद्रबली को किशोर की हत्या केबारे में बता दिया था लेकिन पुलिस के पूछने पर आरोपी के पिता ने यह बात नही बताई। इसलिए पुलिस ने पिता और पुत्र दोनों को आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भेलूपुर थाने भेज दिया।