प्रख्यात साहित्यकार डॉ विवेकी राय का निधन, एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

मणिकर्णिका घाट पर गार्ड आफ आनर के उपरांत किया गया अंतिम संस्कार

VARANASI@inext.co.ibn

VARANASI

साहित्य में गवंई सुगंध पिरोने वाले प्रख्यात साहित्यकार डॉ विवेकी राय का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। उन्हें महमूरगंज स्थित एक निजी हॉस्पिटल में दो नवंबर को ब्रेन हैमरेज की शिकायत के बाद एडमिट कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांसे ली। मणिकर्णिका घाट पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंितम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे बेटे दिनेश राय ने दी। डॉ। विवेकी राय ने भोजपुरी व हिंदी में भ्0 से अधिक पुस्तकों की रचना की। वह गाजीपुर के भांवरकोल विकासखंड क्षेत्र के सोनवानी गांव के रहने वाले थे। डॉ विवेकी तीन बार राष्ट्रपति पुरस्कार और यशभारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अंतिम संस्कार से पहले डा। विवेकी राय के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए डीएलडब्ल्यू केंद्रीय विद्यालय वाराणसी के 9-ए शिक्षक आवास कंचनपुर में रखा गया था। यहां पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा व पूर्व नगर आयुक्त लालजी राय, भाजपा नेता आनंद राय मुन्ना, दीपक यादव, मनोज राय, विभव राय आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। दोपहर बाद कंचनपुर से ही एक वाहन पर इनके पार्थिव शरीर को रखकर शवयात्रा निकाली गई। चिता पर शव रखने के उपरांत पुलिस के सशस्त्र जवानों ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया। इसके बाद इनके छोटे पुत्र डाक्टर दिनेश राय ने मुखाग्नि दी।

तीन दिन पहले मनाया था जन्मदिन

डॉ विवेकी राय ने तीन दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया था। उनका जन्म क्9 नवंबर सन क्9ख्ब् को हुआ था। उनके पिता का नाम शिवपाल राय व माता का नाम जदिति राय था। ललित निबंध लेखन में डॉ विवेकी अपना एक अलग स्थान रखते थे। कई लोकप्रिय कहानियों को उनकी लेखनी ने जन्म दिया। ग्रामीण परिवेश की कहानी कहते हुए उनकी लेखनी की धार कभी कमजोर नहीं पड़ी। मनबोध मास्टर की डायरी और फिर बैतलवा डाल पर डा। विवेकी राय के लोकप्रिय उपन्यास हैं। उन्हें हिंदी साहित्य में योगदान के लिए वर्ष ख्00क् में महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार एवं ख्00म् में यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम व पूर्व मानव संसाधन मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने भी सम्मानित किया। उनकी कृतियों में ललित निबंध, कथा साहित्य व कविताएं प्रमुख रूप से शामिल हैं।