वाराणसी (ब्यूरो)। केंद्र और राज्य सरकारों के लगने वाले टैक्स के बाद पेट्रोल और डीजलों में लगातार बढ़ोत्तरी से दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। ताजा अपडेट की बात करें तो 1 नवंबर को बनारस में पेट्रोल 107.52 रुपए तो डीजल 99.76 रुपए में बिका। पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी से महंगाई भी अपने चरम पर है।

यहां पेट्रोल 120 के हुआ पार
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, झारखंड सहित कई अन्य राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम 100 रुपए के पार हो चुके हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश व राजस्थान के कई शहरों में पेट्रोल के दाम 120 रुपए पार कर गए हैं।

हर दिन तय होती है कीमत
पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। बदली हुई दरें सुबह 6 बजे से ही लागू हो जाती हैं। वर्तमान समय में पेट्रोल व डीजल के दाम एक्साइज ड्यूटी सहित अन्य कर व कमीशन जोडऩे के बाद लगभग दोगुना हो जाता है।

मैसेज से जानें हर दिन का दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल डीजल के ताजा दाम महज एक मैसेज करके जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो इसके लिए आपको अपने मोबाइल में आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 में भेजना होगा। हर शहर का कोड भिन्न भिन्न होता है।

वेबसाइट में मिलेगा कोड
आपको अपने शहर का कोड इंडियन ऑयल की वेबसाइट में मिल जाएगा। इसके अलावा बीपीसीएल के ग्राहक हैं तो आरएसपी लिखकर 9223112222 पर तथा एचपी कंपनी का पेट्रोल उपयोग करते हैं तो एचपीप्राइस लिखकर 9222201122 पर मैसेज करके ताजा दाम का पता लगा सकते हैं।

यूं चढ़े ऊंचाई
तारीख पेट्रोल डीजल
26 97.60 105.42
27 97.96 105.76
28 98.31 106.10
29 98.66 106.44
30 99.01 106.78
31 99.36 107.12
(26से31 अक्टूबर तक प्रति लीटर रेट)

01 (नवंबर) 99.76 107.52