-भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों व धरोहरों पर लगाया झाड़ू

-पूजन-अर्चन कर की मोदी के दीर्घायु की कामना, बांटी मिठाई

VARANASI

पीएम नरेन्द्र मोदी का म्म्वां जन्मदिन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और नगर के मंदिरों व चौराहों पर सफाई भी की। पूजन-अर्चन कर पीएम के दीर्घायु की कामना की गई। कई जगह केक काटे गए।

काटा केक

भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि काशी क्षेत्र के सभी जिलों में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहीं सफाई की तो कहीं सेवा अभियान चलाया। रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय में जनता पहुंची और जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, आशा गुप्ता व कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक ने जन शिकायतों की सुनवाई की। मिंट हाउस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया। म्म् दीपों से सजे थाल में भारतीय परंपरा के साथ जन्मदिन की बधाई एक दूसरे को दी गयी। महानगर इकाई की ओर से दुर्गाकुंड स्थित वृद्धा आश्रम में पीएम का जन्मदिन मनाया गया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में सभी ने पीएम मोदी की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। वहां उन्होंने फल, वस्त्र, अन्न, साबुन, तेल, नमकीन, बिस्कुट आदि वितरित किया चीफ गेस्ट भाजपा विधान मंडल दल के नेता सुरेश खन्ना थे। इस मौके पर मेयर रामगोपाल मोहले, विधायक श्यामदेव राय चौधरी, केदारनाथ सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु, राकेश त्रिवेदी, प्रेम कपूर, अशोक मिश्र, डॉ। राजेश जायसवाल, निर्मला पटेल, काशीनाथ अकेला, विनोद गुप्ता आदि मौजूद थे। मलदहिया स्थित पटेल चौराहे पर सिद्धनाथ शर्मा, कृष्ण बिहारी राय, सुशील गुप्ता, सत्यनारायण सेठ आदि ने सफाई की। जामिया हॉस्पिटल में अमित सिंह के साथ मरीजों के बीच फल वितरित किया गया। अस्सी घाट पर राजकुमार साहू के साथ सफाई की गई। नरसिंह दास ने दशाश्मेध घाट पर खिचड़ी बंटवाई।