-शांतिपूर्ण होली संपन्न कराने को जिला प्रशासन ने 2135 को किया पाबंद

-दोपहर 12 बजे सायरन के साथ बंद होगा रंग खेलना

VARANASI

रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। थानों की रिपोर्ट के आधार पर होली पर अराजकता फैलाने वाले ख्क्फ्भ् लोगों को पाबंद किया गया है तो 78 होलिका को अतिसंवेदनशील मानते हुए कड़ी सुरक्षा इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही होली के दिन दोपहर क्ख् बजे तक ही रंग खेला जा सकेगा। रंग रुकवाने की जिम्मेदारी सिविल डिफेंस को दी गई है।

78 होलिका अतिसंवेदनशील

डीएम राजमणि यादव ने सभी अधिकारियों को निर्देश किया कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बनारस में ख्क्म्फ् स्थानों पर होलिका दहन होता है। जिसमें थाने की रिपोर्ट के आधार पर 78 होलिका को अतिसंवेदनशील माना गया है। जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। हालांकि सभी होलिका पर मोबाइल फोर्स की निगाह रहेगी। वहीं होली में माहौल बिगाड़ने के आरोप मे जिन लोगों को पाबंद किया गया है उनमें राजातालाब तहसील में क्फ्00, पिंडरा तहसील में ब्क्0 और सदर तहसील में ब्ख्भ् लोग शामिल हैं। डीएम ने सिविल डिफेंस को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि वे अपने एरिया में दोपहर क्ख् बजे सायरन बजाकर रंग बंद करने के लिए लोगों को सूचित करेंगे। इसके बाद होली खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।