एम्फीथियेटर ग्राउंड में 35 हजार वर्ग फुट में बन रहा है पंडाल, 2000 वर्ग फीट का है मंच

VARANASI

बीएचयू में क्म् जनवरी को होने वाले 99वें दीक्षांत समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है। वीसी प्रो। गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को एम्फीथियेटर ग्राउंड पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कन्वोकेशन शताब्दी वर्ष में आयोजित हो रहा है, इसलिए यह समारोह अपने आप में विशेष महत्व रखता है। इस कन्वोकेशन में डिग्री हासिल करने वालों के लिये यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। समारोह में भारतरत्न प्रो। सीएन राव दीक्षान्त भाषण देंगे।

छह हजार लोगों की व्यवस्था

मुख्य आयोजन एम्फीथियेटर मैदान में किया जा रहा है, जहां फ्भ् हजार वर्ग फुट में निर्मित पंडाल में म् हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। मंच लगभग ख्000 वर्ग फीट का बनाया गया है। पंडाल को क्ख् सेक्टर में विभाजित किया गया है। वीसी के साथ रजिस्ट्रार डॉ केपी उपाध्याय, चीफ प्राक्टर प्रो ओएन सिंह सहित अधिकारी मौजूद थे।