-लालपुर में पूर्व सांसद के बंगले पर हुई घटना, घायल गार्ड हॉस्पिटल में एडमिट

-असावधानीवश चली बंदूक से गोली

VARANASI : प्राइवेट सुरक्षा गार्ड कविन्द्र यादव (फ्0 वर्ष) को मंगलवार की भोर में गोली लग गयी। कैंट थाना एरिया के लालपुर में हुई घटना में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे मलदहिया स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। क्ख् बोर की दो नाली बंदूक से चली गोली से निकले छर्रो ने जांघ को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। गोली चलने के पीछे पूर्व सांसद के बेटे की असावधानी से बंदूक थामना बताया जा रहा है। पुलिस ने एक अन्य गार्ड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कुछ महीने पहले हुआ था तैनात

गाजीपुर के नंदगंज थाना एरिया के अतेरुआ गांव का रहने वाला कविन्द्र पिछले वर्ष नवम्बर में लालपुर स्थित पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल के घर पर गनमैन के तौर पर तैनात हुआ था। उसके पास उसकी लाइसेंसी दो नाली बंदूक भी है। जिसे वह हर वक्त अपने पास रखता था। सोमवार की रात भी वह ड्यूटी पर था। भोर में संदिग्ध हालात में उसे गोली लग गयी। पूर्व सांसद के बेटे गौरव ने उसे तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं कवीन्द्र ने फोन के जरिए सेना के जवान अपने बड़े भाई कमलेश यादव को घटना की सूचना दी। चंडीगढ़ में तैनात कमलेश इन दिनों घर आया हुआ है। वह भागते हुए बनारस पहुंचा।

गलती से चली गोली

गार्ड को गोली लगने की जानकारी होने पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंच गयी। एसपी सिटी ने भी पहुंचकर कमलेश से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस देर तक तहरीर का इंतजार करती रही लेकिन कविन्द्र या उसके परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी है। भाई कभी अकेले होने तो कभी कुछ कहकर मामले को टालता रहा। गौरव ने कैंट पुलिस को बताया कि भोर में चार बजे बिजली चली गयी थी। देर तक जेनरेटर न चलने पर वह कमरे से बाहर निकलकर गार्ड रूम के पास पहुंचा। देखा तो दूसरा गार्ड लवकुश सो रहा था। उसने पास में रखी बंदूक के जरिए जगाने की कोशिश की तभी पहले से लोड बंदूक से गोली चल गयी। गोली गौरव के बगल में खड़े कविंद्र की दायीं जांघ में जा लगी। सीओ कैंट विनोद सिंह के अनुसार गार्ड लवकुश की ओर से तहरीर दी गई है। मुकदमा कायम कर जांच की जा रही है।