- सफाई कर्मचारियों ने धरना देकर दी चेतावनी

- ग्राम पंचायत पद पर प्रोन्नत करने सहित अन्य हैं मांगें

CHANDAULI: उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने सदर ब्लॉक परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। चेतावनी दी की यदि कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे क्7 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

सरकार ने किया था वादा

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर ख्0 प्रतिशत प्रोन्नत किया जाए। इस बाबत सरकार ने वादा भी किया था। पर अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया। यदि क्7 जून से पहले इसे लागू नहीं किया गया तो कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। वहीं डीपीआरओ जीएस श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की आठ सूत्रीय मांग जायज है। कर्मचारियों को अपने मांग के समर्थन में आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी। मांग किया गया कि सफाई कर्मचारियों का पैरोल प्रधानों के नियंत्रण से समाप्त किया जाए। कर्मचारियों को क्900 ग्रेड पे दिए जाने की मांग की। आह्वान किया गया कि कर्मचारी अपनी मांग के समर्थन में लड़ाई के लिए तैयार रहें.धरने को जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महेंद्र कुमार, कैलाशपति सिंह, गुलाब पांडे आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर रमेश सिंह, सत्यनारयण, रामनाथ योगेश सहित कई कर्मचारियों उपस्थित थे।

फोटो परिचय 8 सीएचए0फ् चंदौली।