- रोहनिया में ट्रैफिक नियम की अनदेखी कर एक ही बाइक पर जा रहे तीन लोग हुए हादसे का शिकार, खंभे से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक

- सिर पर चोट लगने से गई दो सगे भाईयों की जान, एक गंभीर

ड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

सड़क पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी निश्चित ही हादसे का कारण बनती है। इसके बाद भी लोग न ही रफ्तार पर लगाम लगाते हैं और न ही ट्रैफिक रुल्स फॉलो करते हैं। ताजा मामला रोहनिया का है। यहां रोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

सीमेंट उतारकर लौट रहे थे दोनों

रोहनिया थाना क्षेत्र के दरेखू गांव निवासी रोशन (30 वर्ष) व रमजान (27 वर्ष) मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार की देर रात वह मातलदेई एक ट्रक से सीमेंट की बोरियां उतारने के लिए गए थे। काम खत्म होने के बाद भोर में लगभग तीन बजे रोशन व रमजान एक अन्य मजदूर अनवर के साथ बाइक से घर को रवाना हुए। मिल्कीचक के पास जैसे ही तीनों पहुंचे, सड़क पर बने एक गड्ढे में बाइक का अगला पहिया चला गया। स्पीड अधिक होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। लोहे के खंभे व सड़क पर सिर के बल गिरने से रोशन व रमजान को गंभीर चोट पहुंची। हादसे के बाद आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां रोशन व रमजान की मौत हो गई जबकि अनवर की हालत गंभीर बनी थी। सगे भाइयों की मौत की खबर मिलते ही गांव में सियापा छा गया। पिता असलम व माता अफसरी एक साथ दो बेटों की मौत की खबर पर सन्न रह गए। सात भाइयों में रोशन पहले व रमजान तीसरे नंबर पर था। परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्यवाही से इंकार करते हुए पुलिस को बेटों का शव सौंपने से इंकार कर दिया। हालात को देखते हुए पुलिस ने औपचारिकता के बाद शव परिजनों को दे दिया।