VARANASI : लगातार जारी ठंड जानलेवा बनती जा रही है। रविवार को भी ठंड ने छह लोगों की जान ले ली। जानकारी मुताबिक सदर बाजार निवासी विक्रम कुमार (ख्भ् वर्ष) की ठंड लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह बनारस क्लब से शनिवार रात की ड्यूटी पूरी कर घर जा रहा था ठंड की चपेट में आ गया। चोलापुर क्षेत्र के सरैया (कचार) गांव निवासी पार्वती पटेल (भ्0 वर्ष) गेहूं की सिंचाई कर घर लौटीं। इसी बीच उन्हें ठंड लग गई और उनकी मौत हो गई। लोहता क्षेत्र के कोरौता गांव में बाढ़ू (ख्8 वर्ष) ने ठंड से दम तोड़ दिया। चौबेपुर के गरथौली में भोगन (80 वर्ष) की मौत हो गई। अहिरौली (आयर) के केदार यादव भी दुकान बंदकर घर जा रहे थे। घर से कुछ पहले ही साइकिल से गिरे। जब तक लोग इलाज का प्रबंध करते उनकी मौत हो गई थी। गरहा (सेवापुरी) की मूरता देवी (9भ् वर्ष) ने भी दम तोड़ दिया। कछवा रोड में बाइक सवार ठंड के चलते लबे सड़क भहरा गया। आसपास के लोगों ने अलाव जलाकर उसकी जान बचाई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।