BHU के इंटर फैकल्टी यूथ फेस्टिवल स्पंदन के चौथे दिन भी स्टूडेंट्स ने दिखाया टैलेंट

मेंहदी, रंगोली, स्केचिंग सहित अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर लिया भाग

VARANASI

बीएचयू के इंटर फैकल्टी यूथ फेस्टिवल के चौथे दिन बुधवार को भी स्टूडेंट्स ने अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने जहां एक ओर मेंहदी, रंगोली और स्केचिंग के जरिये अपने हाथों के हुनर का प्रदर्शन किया तो दूसरी ओर विभिन्न तरह के नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। एक्सप्रेशन और माइम इवेंट्स में हुए शार्ट प्ले में किरदारों ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया।

हथेली पर उभरे प्रथमेश

दृश्य कला संकाय के अहिवासी कला वीथिका में मेंहदी, रंगोली और स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें क्त्रमश: क्8, ख्0, और क्म् पार्टिसिपेंट्स शामिल हुए। मेंहदी की थीम 'ब्राइडल' और 'गणेश' पूजा थी। वहीं रंगोली का विषय 'दीपावली' और 'दुर्गा पूजा' रहा। जबकि स्केचिंग में स्टूडेंट्स ने 'रेलवे स्टेशन', 'बाजार' और 'नाव की सवारी' को सब्जेक्ट बनाया। एंफीथिएटर ग्राउंड में लोकनृत्य और जनजातीय नृत्य के दौरान दर्शक झूम उठे। इसमें करीब ख्फ् प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दी।

पं। ओंकारनाथ ठाकुर हॉल में शास्त्रीय एकल नृत्य और गायन का कार्यक्त्रम का आयोजन हुआ। संगीत एवं मंच कला संकाय की रागिनी कल्याण ने कथक नृत्य और शास्त्रीय गायन में पवन कुमार चौबे और वसंता पीजी कॉलेज की देनाक्षी मुखर्जी ने सराहनीय प्रस्तुतियां दी। नृत्य में निर्णायक मंडली की भूमिका में पं। ओम प्रकाश मिश्र, माला होंबल और डॉ। दीपालिका सिन्हा जबकि गायन में डॉ स्वरबंधन शर्मा और डॉ। विलिम्बिता वाणी थे। मंच संचालन अनुष्का मिश्रा एवं अर्पिता भट्टाचार्य ने किया। स्पंदन के संयोजक प्रो। वशिष्ठ नारायण उपस्थित रहे।

बुराइयों पर किया प्रहार

स्वतंत्रता भवन हाल में दहेज प्रथा, भगत सिंह की सोच, आजादी, आर्यावर्त का इतिहास आदि विषयों पर शॉर्ट प्ले का आयोजन हुआ। इस दौरान दर्शकों ने नाटकों की बेहतरीन प्रस्तुति की तालियों से सराहना की। दूसरी ओर केएन उडुप्पा सभागार में एक्सप्रेशन और माइम का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मैनेजमेंट फैकल्टी की प्रस्तुति खास रही। सीनेट हॉल स्वतंत्रता भवन में रिसाइटेशन का कार्यक्त्रम आयोजित हुआ।