-जंसा में हुई घटना, एक ने कुएं में कूदकर दी जान, दूसरा चढ़ा फांसी पर लेकिन बच गई जान

VARANASI: जंसा में दो लोगों ने परेशानियों से तंग आकर जानलेवा कदम उठा लिया। जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा हॉस्पिटल में एडमिट है।

भाई की बीमारी से था परेशान

जंसा के लहिया गांव निवासी राम लाल पटेल (ब्0 वर्ष) ने गुरुवार की रात कुएं में कूद कर सुसाइड कर लिया। मृतक रामलाल की दो शादी हुई थी लेकिन उनके साथ कोई पत्‍‌नी नहीं रहती थी। परिजनों के मुताबिक मृतक अपने भाई श्याम लाल की बीमारी से अक्सर परेशान रहता था। इससे आजिज आकर उसने यह कदम उठाया। वहीं दूसरी ओर हरसोस गांव निवासी सत्तन राजभर (फ्0 वर्ष) ने फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। सत्तन नशे का आदी बताया जा रहा है। उसने अपनी पत्‍‌नी से रुपये मांगे थे। रुपये न मिलने पर उसने कच्चे मकान में लुंगी के सहारे फांसी लगा ली। उस दौरान पत्‍‌नी ने उसे देख लिया और शोर मचाने लगी, तभी आसपास के लोग वहां आ पहुंचे और सत्तन को फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया।