-लंका में हुई घटना, 11वीं में फेल होने पर किशोरी ने फांसी लगा किया सुसाइड

VARANASI

लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट स्थित गंगा विहार कालोनी की रहने वाली किशोरी ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी के परिजनों की मानें तो वो क्क्वीं के एग्जाम में फेल हो गई थी। जिसके कारण दो दिन पहले उसे मां बाप ने डांटा था। इससे परेशान होकर उसने ये कदम उठा लिया।

बिहार में पढ़ती थी

घनश्याम पाण्डेय मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और मोहनिया के एक स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। इनकी बेटी ज्योति पाण्डेय (क्म् वर्ष) बिहार में ही क्क्वीं की छात्रा थी। बताया जाता है की किशोरी ग्यारहवी में फेल हो गई थी। जिसके कारण परिवार के लोगों ने दो तीन दिन पूर्व उसे डांटा था। इससे क्षुब्ध होकर उसने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जब परिवार के लोगों ने उसे फंदे से लटका देखा तो आनन फानन में उतारकर उसे प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। जहा डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।