- अधिकतम तापमान पहुंचा 42.8 डिग्री सेल्सियस, सुबह से शाम तक तपिश ने झुलसाया

- अभी और गर्म होगा मौसम का मिजाज, पारा तोड़ सकता है रिकॉर्ड

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

गर्मी अब पांचवें गियर में आ चुकी है। मई में असल तपन का एहसास सोमवार को लोगों ने किया। आसमान से बरसती आग से तापमान रविवार के 41 डिग्री सेल्यिस से बढ़कर 42.8 डिग्री को पहुंच गया। सूर्योदय से ही शुरू हुई गर्मी दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गयी और देर शाम तक बदन को झुलसाती रही। घर से बाहर निकलने को मजबूर हर शख्स तपती आंच से बचने के लिए इंतजाम साथ लेकर चलता रहा। गर्मी का असर यह है कि सुबह से शाम तक दुकानों पर सन्नाटा पसरा रह रहा है। इंसान के साथ पशु- पक्षी भी बेहाल दिखे।

अभी और सतायेगी गर्मी

मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पांडेय के अनुसार अभी गर्मी और सतायेगी। आग बरसते आसमान से राहत की उम्मीद फिलहाल नहीं है। आगामी कुछ दिनों तक आने वाला हर दिन गर्म होता जाएगा। पारा धीरे- धीरे रिकॉर्ड की ओर बढ़ता जाएगा। हवा का रुख उत्तरी पश्चिमी होने से शुष्क और गर्म हवा यहां तक पहुंच रही है। जब हवा का रुख बदलेगा और नमी के आने का सिलसिला शुरू हो तब स्थिति में कुछ तब्दीली की उम्मीद की जा सकती है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक दिन की गर्मी और तपन रात को न्यूनतम पारे को भी बढ़ा रही है। यही वजह है कि रविवार को न्यूनतम तापमान जहां 27 दर्ज हुआ वहीं सोमवार को ये बढ़कर 28.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।