- इस संडे की सुबह सिटी की रोड पर होगा साइकिल का जलवा,

- बाइकॉथन के जरिये हजारों लोग देंगे फिटनेस और सेव इन्वॉयरमेंट का मैसेज

- सिगरा स्टेडियम से शुरू होकर सिटी में 10 किमी का रूट तय कर वापस स्टेडियम में समाप्त होगी रैली

VARANASI: एक बार फिर बनारस की सड़कों पर साइकिल का शोर होने जा रहा है। सनबीम एकेडमी प्रेजेंट और आई नेक्स्ट के सिग्नेचर इवेंट बाइकॉथन सीजन-म् में शामिल हजारों साइकिल सवार लोग संडे को एक अजब नजारा पेश करेंगे। हजारों के लिए संडे फन डे बनेगा जो साइकिल चलाकर शहर के लोगों को फन, फिटनेस और सेव इन्वॉयरमेंट का मैसेज देंगे। क्या आप भी इस इवेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं? यदि हां, तो बाइकॉथन सीजन-म् साइकिल रैली में शामिल होने के लिए जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। रजिस्ट्रेशन के लिए अब सिर्फ शुक्रवार और शनिवार को दिन बचा है। यदि अबतक आप बाइकॉथन से फैमिलीयर नहीं है तो ये भी जान लीजिये कि ये क्या है

क्या है बाइकॉथन?

बाइकॉथन आई नेक्स्ट की ओर से हर साल आयोजित होने वाली साइकिल रैली है जिसका उद्देश्य है लोगों में साइकिलिंग हैबिट को प्रमोट करना, उन्हें इन्वॉयरमेंट बचाने के लिए प्रेरित करना, अच्छी हेल्थ के लिए साइकिल यूज को बढ़ावा देना और देश हित में पेट्रोल व डीजल की बचत के लिए इन्स्पॉयर करना।

क्या करना होगा बाइकॉथन में?

इस बार के बाइकॉथन सीजन म् में शामिल होने के लिए आपको शहर में विभिन्न जगहों पर बने रजिस्ट्रेशन सेंटर (देखे लिस्ट) अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा जोकि दो मिनट का काम है। आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैँ। रजिस्ट्रेशन कराने पर आपको टोकन मिलेंगे। टोकन और अपनी साइकिल के साथ आपको 7 दिसम्बर सुबह साढ़े सात बजे तक सिगरा स्थित डॉ। सम्पूर्णानंद स्पो‌र्ट्स स्टेडियम पहुंचना है। यहां टोकन दिखाने पर आपको बाइकॉथन की स्पेशल टी-शर्ट और कैप मिलेगा। इस टी-शर्ट और कैप के साथ आपको साइकिल रैली में शामिल होना है।

क्या होगा रैली का रूट?

इस बार स्टेडियम सिगरा स्टेडियम से सुबह 8.फ्0 बजे स्टार्ट होगी। ये सिगरा, इंग्लिशियालाइन, मलदहिया, लहुराबीर, चेतगंज, बेनियाबाग, नईसड़क, गिरजाघर क्रासिंग, लक्सा, गुरुबाग, रथयात्रा, सिगरा होते हुए वापस सिगरा स्टेडियम में समाप्त होगी। वापसी के बाद सभी पार्टिसिपेंट्स को रिफ्रेंशमेंट दिया जाएगा।

रेस नहीं ये रैली है

कुछ लोग बाइकॉथन को साइकिल की रेस समझते हैं और ये मान कर चलते हैं कि फ‌र्स्ट आने पर उन्हें प्राइज मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। ये रेस नहीं रैली है जिसमें हर पार्टिसिपेंट्स को निर्धारित रूट को आराम से साइकिल चलाते हुए कवर करना है। फ‌र्स्ट, सेकेण्ड, थर्ड आने पर कोई इनाम नहीं मिलना। अलबत्ता रजिस्ट्रेशन के लकी ड्रा के बाद अट्रैक्टिव प्राइज मिलेगा जिसका ड्रा, रैली समाप्त होने के बाद निकाला जाएगा।

ये होंगे हमारे साथ

- सनबीम एकेडमी, सामनेघाट

- सैम्स ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस

- अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट

- लक्ष्मी हॉस्पिटल

- मेलस अल्ट्रा फिटनेस सेंटर

- आगरा पार्क इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

- रेडियो मंत्रा 9क्.9 एफएम

''

साइकिलिंग एक अच्छी हैबिट है। इसके इतने ज्यादा फायदे हैं कि बताना मुश्किल है। बनारस जैसे शहर में यदि लोग साइकिल का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें तो शहर की बहुत सारी प्रॉब्लम्स अपने आप दूर हो जाएंगी। मैं सभी से अपील करुंगी कि वो बाइकॉथन में जरूर शामिल हों।

- अर्पिता राज सिंह, डायरेक्टर, सैम्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस

आज बहुत सारे लोग मोटापा से परेशान हैं। लोगों में तेजी से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, जोड़ों के दर्द की प्रॉब्लम बढ़ रही है। यदि साइकिल को अपनी जिंदगी में पर्याप्त जगह दी जाए तो ऐसी प्रॉब्लम होगी ही नहीं। इसका फायदा ये भी है कि ट्रैफिक प्रॉब्लम से छुट्टी मिलेगी और पेट्रोल की बचत भी होगी।

- डॉ। अशोक कुमार राय, मैनेजिंग डायरेक्टर, लक्ष्मी हॉस्पिटल

जिंदगी की भागमभाग में हम पर्यावरण और अपने हेल्थ को भूलते जा रहे हैं। इसका नतीजा है कि जहां पर्यावरण खतरे में वहीं हम बीमारियों को शिकार होते जा रहे हैं। साइकिल दोनों प्रॉब्लम का सॉल्यूशन है। मेरी लोगों से अपील है कि सभी आई नेक्स्ट के बाइकॉथन साइकिल रैली से जुड़े।

- अमित मौर्या, वाइस चेयरमैन, अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट

मैं अपने स्कूल के बच्चों से कहा है कि उन्हें बाइकॉथन जैसे आयोजन से जुड़ना चाहिए। ये वाकई एक अच्छा प्रयास है कि लोगों को मौज-मस्ती के साथ हेल्थ के प्रति अवेयर करने और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए।

- प्रवीण श्रीवास्तव, प्रवक्ता, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ

बाइकॉथन की जितनी तारीफ की जाए कम है। इस तरह के आयोजन से ही युवाओं को साइकिल के महत्व को बताया जा सकता है। विदेशों में लोग साइकिल की अहमियत समझते हैं मगर अपने देश में इस भुला दिया गया है।

- आरडी वर्मा, मैनेजर, एमआरटी कोचिंग