-संस्कृत यूनिवर्सिटी में टाइम से ऑफिस न आने वाले कर्मचारियों पर भी होगी कार्रवाई

-वीसी के हस्तक्षेप के बाद माने दोनों पक्ष, काम पर लौटे कर्मी

VARANASI

संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने स्टूडेंट्स को कर्मचारियों के अटेंडेंस रजिस्टर पर क्रॉस न लगाने की वार्निग दी है। वहीं कर्मचारियों को टाइम से ऑफिस आने को भी कहा गया है। अब लेटलतीफ आने वाले कर्मचारियों को छोड़ा नहीं जाएगा। एडमिनिस्ट्रेशन ने स्टूडेंट्स व कर्मचारियों से अपने-अपने मर्यादाओं में रहने की अपील की है। उधर स्टूडेंट्स का आरोप है कि कर्मचारी टाइम से ऑफिस नहीं आते हैं। इससे छात्रों को प्रॉब्लम होती है। उनका काम नहीं हो पाता है।

वीसी ने किया हस्तक्षेप

कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए वीसी प्रो। यदुनाथ दुबे ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को बुलाकर स्पष्ट रूप से वॉर्निग दी कि आगे इस तरह कदम न उठाया जाए। ऐसा करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों से टाइम से ऑफिस आने की चेतावनी दी। वीसी के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को गतिरोध खत्म हो गया। दोपहर दो बजे बाद कर्मचारी काम पर लौट गए। वहीं स्टूडेंट्स ने भी अपनी गलती मान लिया। अब क्ख् जनवरी से सामान्य दिनों के तरह सभी डिपार्टमेंट में वर्क होने लगेगा।

इसलिए भड़के कर्मचारी

स्टूडेंट्स ने नौ जनवरी को यूनिवर्सिटी के विभिन्न डिपार्टमेंट में जाकर कर्मचारियों का अटेंडेंस चेक किया था। इस दौरान छात्रों ने लेट से ऑफिस पहुंचने वाले तीन कर्मचारियों की अटेंडेंस रजिस्टर पर क्रॉस लगा दिया था। इससे आक्रोशित कर्मचारी स्ट्राइक पर चले गए थे। कर्मचारियों का कहना है कि स्टूडेंट्स को अटेंडेंस चेक करने का कोई अधिकार नहीं हैं। कर्मचारी ऐसे छात्रों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हुए थे। इस बीच वीसी ने पहल कर स्टूडेंट्स व कर्मचारियों को वॉर्निग दी।