-मौसम में बदलाव से चढ़ा पारा

-अधिकतम तापमान 25.2 तथा न्यूनतम 10.8 दर्ज किया गया

VARANASI

मौसम में बदलाव ने असर दिखना शुरू तो दो दिन पहले तक हाड़कंपाती ठंड से कांप रहे लोगों ने राहत महसूस की। मंगलवार को तेज धूप व हवा की गति दो किलो मीटर प्रति घंटे होने के चलते अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में उछाल आया। मौसम कार्यालय के अनुसार अधिकतम तापमान ख्भ्.ख् डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान क्0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मिलेगी ठंड से निजात

मौसम वैज्ञानिकों ने अंदेशा जताया था कि मकर संक्रांति के बाद ठंड से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। फिलहाल यह सही साबित हो रही है। मौसम वैज्ञानिक प्रो। एसएन पांडेय ने बताया कि दो-तीन में मौसम में फिर बदलाव आ सकता है। कारण, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से बर्फबारी हो रही है। उससे यहां पर भी ठंड में इजाफा हो सकता है। इस दौरान कोहरे से भी लोगों को जूझना पड़ सकता है। मौसम में इस तरह का उतार-चढ़ाव जनवरी तक चलता रहेगा।