वाराणसी (ब्यूरो)। चुनाव की घोषणा के पहले ही मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से चलाया गया मुहिम रंग लाया है। आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने इस बार युवा, महिला व दिव्यांग को अधिक से अधिक संख्या में वोटर बनाने का लक्ष्य तय किया था। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ तो परिणाम सार्थक रहा। पहली बार वोटर बनने वालों की संख्या पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में तीन गुना से अधिक रही।


हर वर्ग में बढ़ी मतदाताओं की संख्या
पहले जनपद में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 10059 थी। इस बार 34,550 हो गई है। मतलब 24,491 नए वोटर इस बार मतदाता सूची में जुड़े हैं। इसी प्रकार दिव्यांग वोटरों की संख्या में 7399 की बढोत्तरी हुई है। पहले इनकी संख्या 19016 थी, अब 26 हजार 415 हो चुकी है। इसी प्रकार 80 से 89 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 36 हजार 659 तो 90 से 99 वर्ष तक की संख्या 5703 तथा 100 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 401 है।


नवंबर-दिसंबर में चला अभियान
जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार 01 नवम्बर से पांच दिसम्बर, 2021 तक जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान संचालित हुआ। इस दौरान 94 हजार 728 लोगों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया। 18 हजार 295 ने नाम काटने को अर्जी दी। इस प्रकार कुल 76 हजार 433 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें 34 हजार 301 पुरुष तथा 42 हजार 101 महिला मतदाता की संख्या रही। जनपद में जेंडर रेसियो 824 था, जो अब 832 हो गया है। इस प्रकार इसमें आठ फीसद की वृद्धि हुई है।


विधानसभावार बढ़े वोटर्स
विधानसभा क्षेत्र अजगरा में 4161 पुरुष, 5909 महिला, 01 थर्ड जेंडर समेत कुल 10071 वोटर बढ़े। शिवपुर विस क्षेत्र में 4169 पुरुष, 5232 महिला, 06 थर्ड जेंडर सहित 9407 वोटरों की बढ़ोत्तरी हुई। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में 3905 पुरुष, 5509 महिला, एक थर्ड जेंडर समेत कुल वोटर 9415, रोहनियां में 1822 पुरुष, 3242 महिला, 02 थर्ड जेंडर संग 5066, वाराणसी उत्तरी में 6873 पुरुष, 7320 महिला, 02 थर्ड जेंडर सहित 14195 तथा वाराणसी दक्षिणी में 5609 पुरुष, 6188 महिला, 15 थर्ड जेंडर सहित 11812 वोटर्स की संख्या बढ़ी। वाराणसी कैंटोनमेंट में 6629 पुरुष, 6495 महिला, 02 थर्ड जेंडर सहित 13126 तथा सेवापुरी में 1133 पुरुष, 2206 महिला, 02 थर्ड जेंडर सहित कुल 3341 मतदाताओं की वृद्धि हुई। इस प्रकार वाराणसी के आठ विधानसभा क्षेत्र में 34301 पुरुष, 42101 महिला, 31 थर्ड जेंडर समेत 76 हजार 433 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।


जिले में बढ़ी वोटर्स की संख्या
- 34301 पुरुष तथा 42,101 महिला मतदाताओं की बढ़ी संख्या
- 18 से 19 वर्ष के युवा वोटर 10059 से बढ़कर हुए 34,550
- जिले में कुल मतदाता हुए 30 लाख 29 हजार 215
- पुरुष वोटर 16 लाख 53 हजार 170
- महिला वोटर हुईं 13 लाख 75 हजार 860
- थर्ड जेंडर वोटर की संख्या हुई 185
- पुनरीक्षण अभियान के तहत कुल 94 हजार 728 मतदाता जुड़े
- मृतक के अलावा शहर से बाहर रहने वाले 18,295 वोटर्स के नाम कटे वोटर लिस्ट में इस बार 76 हजार 433 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी
- दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 19, 016 से बढ़कर 26 हजार 415
- जेंडर रेसियो 824 से बढ़कर हुआ 832
- 80 से 89 वर्ष के वोटरों की संख्या 36,659
- 90 से 99 वर्ष के वोटरों की संख्या 5703
- 100 वर्ष से अधिक वोटरो की संख्या 401


विधानसभावार मतदाता की स्थिति
पिंडरा विधानसभा :
पुरुष -199174
महिला-170077
-थर्ड जेंडर-14
कुल वोटर- 369265

अजगरा विधानसभा
पुरुष-197001
महिला-171926
थर्ड जेंडर- 11
कुल वोटर- 368938

शिवपुर विधानसभा
पुरुष-201315
महिला-167048
थर्ड जेंडर-11
कुल वोटर-368374

रोहनियां विधानसभा
पुरुष- 222007
महिला-178021
थर्ड जेंडर-25
कुल वोटर- 400053

वाराणसी उत्तरी विधानसभा
पुरुष-229293
महिला-189314
थर्ड जेंडर-42
कुल वोटर : 418649

वाराणसी दक्षिणी विधानसभा
पुरुष-174184
महिला-142113
थर्ड जेंडर- 31
कुल वोटर : 316328

वाराणसी कैंटोमेन्ट विस
पुरुष- 245665
महिला-201850
थर्ड जेंडर-36
कुल वोटर : 447551

सेवापुरी में विधानसभा
पुरुष- 184531
महिला-155511
थर्ड जेंडर-15
कुल वोटर : 340057