वाराणसी (ब्यूरो)। शाम होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। यह स्थिति जम्मू-कश्मीर से आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश से पास हो रहे कोल्ड फ्रंट के कारण हो रही है।

अभी और बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक-दो दिन के बाद हवा की गति में बदलाव आएगा। इसके बाद ठंड से मामूली राहत ही मिलेगी। हालांकि दो दिन में कश्मीर से एक और पश्चिमी विक्षोभ चल देगा, जिसका असर दो-तीन दिन बाद होगा। यानी ठंडी से अभी बहुत ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली है।


शीतलहर की संभावना
प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो। एसएन पांडेय ने बताया कि तापमान जब सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस से कम होता है तो उस स्थिति को शीतलहर कहा जाता है, ऐसी स्थित शहर में देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को सामान्य तापमान 10.2 डिग्री था।

सबसे सर्द दिन और रात
रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जो अबतक का सबसे न्यूनतम तापमान रहा। इससे पहले शनिवार को देर शाम से ही ठंड का प्रकोप बढऩा शुरू हो गया था। जिससे लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया।


ठंड की स्थित अभी कुछ दिनों तक बनी रहेगी। वैसे यह मौसम गेहूं व सब्जी की फैसलों के लिए लाभकारी है। हालांकि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही यह नाजुक स्थिति है। ऐसे में सभी को बहुत ही बचकर रहना है। खासकर बच्चों व बुजुर्गों के प्रति बहुत अधिक सावधानी बरतनी होगी.-

प्रो। एसएन पांडेय, मौसम विज्ञानी

ऐसा रह सकता है तापमान

दिन मिनि। मैक्स.

20 दिसंबर 07 22
21 दिसंबर 07 22
22 दिसंबर 07 23
23 दिसंबर 09 23
24 दिसंबर 09 24