- शहर की प्रमुख रोड्स दिन भर रहीं जाम की चपेट में
- जाम में स्कूल बसें फंसने से बच्चे हो गए बेहाल
>
VARANASI
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैयादूज पर्वो को लेकर बाजारों में गहमागहमी बढ़ गई है। इससे प्रमुख रोड्स पर जाम की प्रॉब्लम भी बढ़ गई है। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक तमाम मार्ग पर वाहन रेंगते हुए चले। जाम छुड़ाने में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। इससे जाम में फंसे लोगों ने परेशानी झेली। खासकर दोपहर में जाम में फंसी स्कूल बसों में मौजूद बच्चे तो बेहाल हो गए।
धूल, धुआं से लोग पस्त
जाम में फंसे लोग धूल, धुआं और वाहनों के हॉर्न की आवाज से पस्त हो गए। खासकर कैंट-अंधरापुल मार्ग, सिगरा-रथयात्रा मार्ग, मैदागिन, पांडेयपुर, भोजूबीर, गिरजाघर व गोदौलिया चौराहे पर तो एक-एक कदम तय करने में कई मिनट लग जा रहे थे। गिरजाघर-भेलूपुर मार्ग पर तो एक पुलिस अफसर का वाहन जाम में काफी देर तक फंसा रहा।
इन मार्गो-चौराहों पर रहा जाम
- कैंट-लंका मार्ग
- कैंट-अंधरापुल मार्ग
- चौकाघाट-पांडेयपुर मार्ग
- मैदागिन-चौक मार्ग
- लहुराबीर-गिरजाघर मार्ग
- लहुराबीर-मैदागिन मार्ग
- रथयात्रा-लक्सा रोड
- रथयात्रा-महमूरगंज रोड
- सिगरा-महमूरगंज मार्ग
- इंग्लिशिया लाइन तिराहा
- मलदहिया चौराहा
- गोदौलिया चौराहा
- तेलियाबाग तिराहा
- चौकाघाट चौराहा
- लंका चौराहा
- पांडेयपुर चौराहा