- नागेपुर की ग‌र्ल्स को सिखाएगी सेल्फ डिफेंस

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांव नागेपुर की ग‌र्ल्स को लोक समिति आश्रम में चल रहे किशोरी समर कैम्प में रेड बिग्रेड मर्दानी बनाएगी। लखनऊ से आई महिलाओं की स्पेशल टीम उन्हें नि:शुल्क सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित और रेड ब्रिगेड की निदेशिका ऊषा विश्वकर्मा अपने छह सदस्यीय दल के साथ खुद ट्रेनिंग देंगी।

दिल्ली के निर्भया कांड के बाद ऊषा विश्वकर्मा ने लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए रेड ब्रिगेड बनाई थी। वो पूरे देश में ग‌र्ल्स ट्रेनिंग दे रही हैं। लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि आदर्श गांव नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम में आयोजित शिविर में नागेपुर गांव समेत आसपास के गांवों की सैकड़ो ग‌र्ल्स भाग लेंगी। एक महीने तक चलने वाला कैम्प 20 मई से कैंप शुरू होगा।