-मंत्री अहमद हसन ने पुलिस लाइन में डायल यूपी 100 की शुरुआत की

-दस को दिया ई रिक्शा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को सौंपा राहत चेक

VARANASI

'डायल यूपी क्00' की शुरुआत शनिवार को प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने की। पुलिस लाइन में उन्होंने हरी झंडी दिखा कर अत्याधुनिक उपकरणों से लैस गाडि़यों को रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने चालक प्रमोद सिंह यादव को इनोवा व वीर बहादुर यादव को बोलेरो की चाबी सौंपी। इसके अलावा चालक शिवकुमार व अंशुमान सिंह को पेट्रो कार्ड तथा दुर्गेश कुमार को मोबाइल डाटा टर्मिनल सौंपा गया। कार्यक्रम में अहमद हसन ने राकेश कुमार, मुरारी, गोपाल सोनकर, मोहम्मद सोहेल खान, शकील अहमद, मो। नसीम, पुआ तिवारी, संतोष केसरी, गोपाल यादव, राकेश गुप्ता को ई रिक्शा की चाबी सौंपी। ओलावृष्टि से प्रभावित क्फ्ख् किसानों को राहत चेक सौंपे गए।

बदल जाएगी पुलिस की छवि

अहमद हसन ने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में करीब ख्ख्00 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए कड़ी मेहनत की गई है। आने वाले छह महीने में इसका असर देखने को मिलने लगेगा। जनता का विचार पुलिस के प्रति बदल जाएगा। ये गाडि़यां व सुविधाएं पुलिस की छवि बदलने का काम करेगी। सपा की सरकार में पुलिस का सम्मान बढ़ा है। इतनी सुविधाएं अब तक किसी सरकार ने नहीं दी इसलिए लोगों के विश्वास पर खरा उतरना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में डायल यूपी क्00 को फ्ख्00 गाडि़यां मिली हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में क्800 बाइक भी मिलनी हैं। बनारस में भी दूसरे चरण में बाइक आनी हैं। यहां गलियों में चार पहिया गाड़ी नहीं जा सकती है। ऐसे में सुविधा युक्त बाइक मुहैया कराई जाएंगी। मंत्री ने कहा कि आज का दिन उनके लिए यादगार है। पुलिस में तरक्की करते हुए वह मंत्री बन गए। उनकी पहली तैनाती भी एसपी सिटी के रूप में बनारस में हुई थी। उनके जमाने में यह सब सुविधाएं पुलिस के पास नहीं थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल ने की। कार्यक्रम में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, आईजी एसके भगत, डीआईजी विजय भूषण, डीएम योगेश्वर राम मिश्रा, एसएसपी नितिन तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश, केपी सिंह यादव, राजकुमार जायसवाल, रीबू श्रीवास्तव, मनोज राय धूपचंडी भी मौजूद थे। संचालन डॉ। रितू गर्ग ने किया। स्वागत ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन नोडल अधिकारी सुरेश चंद राव ने किया।