- दुकान व मकानों में घुसा पानी, जगह-जगह लगा जाम

पहली मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन परेशानी ज्यादा बढ़ गई। भारी बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव होने से जाम लग गया। इस दौरान लोगों को आवागमन काफी दिक्कतें हुई। लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

शाम को करीब चार बजे शुरू हुई बरसात शाम सवा 5 बजे तक जारी रही। भारी बरसात के चलते अंधरापुल पर पानी जमा हो गया, जिससे वरुणापार से आने व इधर से जाने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कैंट-चौकाघाट फ्लाईओवर के ऊपर भी जाम की स्थिति रही। इसके अलावा बड़ी बाजार, पिपलानी, मैदागिन, जैतपुरा, छोहरा, रविंद्रपुरी, तेलियाबाग, औसानगंज, चौकाघाट, हुकुलगंज, लहरतारा, शिवपुरवां, बड़ी गैबी, लल्लापुरा, सरसौली, नई बस्ती, पांडेयपुर, भक्तिनगर, सरायसुर्जन, दनियालपुर, नगवां, नेवादा, नवाबगंज, नवापुरा, सलेमपुरा, बजरडीहा, काजीपुरा, अकथा-बेला मार्ग, नरिया, कमलगड़हा, जोल्हा उत्तरी, हबीबपुरा, जोल्हा दक्षिणी, बिरदोपुर, कोनिया, अलईपुरा, रमरेपुर, ईश्वरगंगी, कतुआपुरा, गोलादीनानाथ, पियरी कलां, लहंगपुरा, बेनिया, सरैया, सरायगोवर्धन, कटेहर, कोयला बाजार, पानदरीबा, हड़हा, बलुआबीर, काजीसादुल्लापुरा, छित्तनपुरा, गढ़वासी टोला, कालभैरव, जमालुद्दीनपुरा, आगागंज, रसूलपुर, कमालपुरा, कच्चीबंधूबाग, चंदुआ सट्टी, पहडि़या मंडी में जलभराव होने से जमा की स्थिति उत्पन्न हो गई। पांडेयपुर-भक्तिनगर मार्ग पर कई घरों और शिवपुर में कई दुकानों में पानी घुस गया। उधर, वरुणापार में मकबूल आलम रोड पर खजुरी त्रिमुहानी के पास सड़क धंसने के बाद सुरंग स्वरूप हो गई। इस गड्ढे में कई हजारों लीटर पानी गया। यहां कुछ दिनों पहले ही जल निगम की ओर से खोदाई कराया गया था। वहीं दौलतपुर, लालपुर मार्ग, नई बस्ती में भी कई जगहों पर सड़कें धंस गईं।