मैक्सिमम व मिनिमम टेंप्रेचर में तीन से लेकर चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट

VARANASI

मौसम का मिजाज हर रोज बदल जा रहा है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही रहा। एक दिन पहले की सूरज की तल्खी गायब हुई और मौसम एक दम से ठंडा हो गया। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। जिसका असर रहा कि सूरज देर से निकला। सन सन कर बहती हवाओं ने ठंड की तासीर को गाढ़ा किया। जिसका नतीजा रहा कि लोग दोपहर बाद से ही ठंड झेलने को मजबूर हुए। एक दिन पहले धूप निकली थी जिससे लोगों ने गर्म कपड़ों से परहेज की रखा था पर अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों को घर की ओर गर्म कपड़ों के लिए लौटा दिया। शाम हुई तो ठंडक और भी बढ़ गयी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का यह परिवर्तन स्वाभाविक है। हां दिसंबर में इतनी ठंड का पड़ना थोड़ा जल्दी है।

और बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञानी डॉ बीआरडी गुप्ता बताते हैं कि वेस्टर्न डिस्टर्बेस सक्रिय है। खास यह कि यह उसका कोल्ड फ्रंट है। जिसका असर मौसम पर दिखायी दे रहा है। कोहरा भी पड़ेगा और ठंड भी बढ़ेगी। सूरज निकला तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत महसूस होगी। वैसे ठंडक धीरे धीरे बढ़ती ही जायेगी। वातावरण में नमी पहले से ही मौजूद है जो धूल के कण के साथ मिलकर कोहरे को बढ़ावा दे रहे हैं। सुबह और रात को इनका असर कुछ अधिक देखने में आ रहा है।

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग ने पिछले ख्ब् घंटे में मैक्सिमम टेंप्रेचर में ब्.क् डिग्री की गिरावट दर्ज की और यह ख्ब्.9 से घटकर ख्0.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। मिनिमम टेंप्रेचर में भी ब् डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। यह क्7.म् से गिरकर क्फ्.म् डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।