- 2009 में एक रीयल्टी शो में रनरअप रहे यथार्थ रत्‍‌नम ने आई नेक्स्ट से शेयर किया अपने दिल का राज

- 19 साल का सिंगर कुछ अलग करने की है तैयारी में, मुम्बई में सपने पूरा करने में जुटा

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

एक छोटा सा बच्चा, जिसकी डिफरेंट हेयर स्टाइल और आवाज सबके दिल को छू जाती थी। काशी के इस लाल ने महज 13 साल की उम्र में बनारस को म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग लेवल पर पहुंचाने का प्रयास किया था। अपनी दिल छू लेने वाली आवाज के बल पर उसने 2009 में बच्चों की म्यूजिक से जुड़ी एक रीयल्टी शो में रनरअप की पोजिशन हासिल कर बनारस का नाम रौशन करने का काम किया था। नहीं समझे? अरे भाई, ये वही छोटा सा यथार्थ रत्‍‌नम है जिसकी आवाज आपने आज से सात साल पहले सुनी थी। खोजवां की संकरी सी गली में रहने वाला ये बच्चा अब बड़ा हो गया है। उम्र के साथ यथार्थ के सपने भी बड़े हो चुके हैं और उन्हीं सपनों को पूरा करने के लिए वो अपने परिवार से दूर सपनों की नगरी मुम्बई में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। यथार्थ पिछले दिनों अपने घर पर आया था। इस दौरान उसने आई नेक्स्ट से की खास बातचीत।

अब प्लेबैक नहीं कुछ अलग की चाह

एडवोकेट पारसनाथ रस्तोगी का छोटा बेटा यथार्थ रत्‍‌नम अब 19 साल का है। कम उम्र में म्यूजिक इण्डस्ट्री में अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए यथार्थ ने बच्चों की फेवरेट मूवी गणेशा-2 के कई गानों में आवाज दी। सारेगामापा लिटिल चैंप का टाइटल ट्रैक भी गाया। इसके अलावा कई म्यूजिक डायरेक्टर्स के अंडर में कई और गानों को उसने अपनी आवाज से पिरोया लेकिन अब यथार्थ प्लेबैक सिंगर नहीं बल्कि कुछ और करने की चाह रखता है। यथार्थ का कहना है कि उसकी चाह है कि वो खुद के लिखे गानों को अपने बनाये म्यूजिक पर इंटरनेशनल लेवल पर ले जाये ताकि वो कुछ हटकर कर सके। फिलहाल यथार्थ बिजी है दो प्रोजेक्ट में। एक है एक इंग्लिश रियलिटी म्यूजिक शो और दूसरा है एक मूवी। इंग्लिश म्यूजिक रियलिटी शो में यथार्थ टॉप टेन में है और विशाल दादलानी, एहसान नूरानी जैसे बड़े नाम इस शो को जज कर रहे हैं। वहीं यथार्थ डायरेक्टर सुमन गांगुली की अपकमिंग मूवी ब्लू माउंटेन में बतौर लीड एक्टर काम कर रहा है। ये मूवी जल्द ही रिलीज होगी।

मुझ जैसे बच्चे पर है मूवी

मूवी ब्लू माउंटेन के बारे में यथार्थ ने बताया कि ये मूवी मुझ जैसे बच्चे की रीयल लाइफ पर है। मेरी मां की भूमिका में ग्रेसी सिंह हैं जबकि रणबीर सौरी, राजपाल यादव भी इस फिल्म में हैं। यथार्थ ने दिल खोल कर कहा कि हर कोई जानना चाहता है कि अगर कोई बच्चा किसी रियलिटी शो में जाता है और कुछ दिन बाद जब वो वहां से बाहर निकलता है तो उसके साथ क्या होता है। बस इसी स्टोरी पर बेस है ये मूवी। यथार्थ ने बताया कि लिटिल चैम्प के बाद वो बनारस आया और फिर यहां से लॉस एंजेलेस चला गया। जहां दो साल उसने म्यूजिक और एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। यथार्थ का कहना है कि उसका सपना है कि जल्द ही वो अपने मम्मी पापा को लेकर मुम्बई सेटल हो जाये ताकि उसके सपने को पूरा होता खुद उसके पेरेंट्स देख सके।