- अब तक चले अभियान में संयुक्त टीम ने 4500 चालान काट कर 1000 स्थानों से हटाया अतिक्रमण
- आरटीओ की टीम ने सर्वाधिक 26 लाख, नगर निगम 22.50 लाख और पुलिस ने 6 लाख का जुर्माना वसूला

देहरादून (ब्यूरो):चालान के एवज में संयुक्त टीम ने 54 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। वैसे अतिक्रमण अभियान को 40 दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन छुट्टी के दिन अभियान बंद रहता है। इस तरह अभी तक 21 दिन ही अभियान चला है। इन 21 दिनों में अतिक्रमणकारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 54 लाख रुपये के चालान किए गए। सबसे ज्यादा चालान आरटीओ की टीम ने किया। अब तक के अभियान में करीब 1500 चालान करके आरटीओ की टीम ने 26 लाख रुपये का जुर्मााना वसूला है। इसके बाद नगर निगम ने करीब 1800 चालान, 23 लाख जुर्माना और पुलिस ने 1150 चालान कर 6 लाख रुपये वसूले। जुर्माना वसूले में पुलिस सबसे पीछे है।

दोबारा-दोबारा हो रहे अतिक्रमण
लगातार कार्रवाई के बाद भी लोग सड़क और फुटपाथ छोडऩे को तैयार नहीं है। लोग दोबारा-दोबारा अतिक्रमण कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई से सड़कें थोड़ा बहुत खुल गई है। आगे भी अभियान चलता रहा, तो सड़कों पर से अतिक्रमण हट जाएगा, जिससे यातायात की गति बढ़ सकती है। अतिक्रमण के कारण सड़कें कई जगहों पर बोटलनेक हो जाती है, जिससे ट्रैफिक थम जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है।

अब तक के अभियान पर एक नजर
4450 लोगों के किए गए चालान
5400000 रुपये का वसूला गया जुर्माना
1000 स्थानों से हटाया गया अतिक्रमण
1800 चालान किए नगर निगम ने
1500 चालान किए आरटीओ ने
1150 चालन किए पुलिस ने
26 लाख वसूले आरटीओ ने
22.50 लाख वसूले नगर निगम ने
06 लाख वसूले पुलिस ने
40 दिन में 21 दिन चला है अब तक अभियान

145800 का काटा चालान
फ्राइडे को संयुक्त टीम ने 30 स्थानों से अतिक्रमण हटाते हुए 153 चालान काटे। इसके एवजह में टीम ने 1 लाख 45 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला। इसमें से नगर निगम ने 68 चालान काटकर 59 हजार 300, पुलिस ने 40 चालान कर 20 हजार और आरटीओ ने 45 चालान कर 66500 का चालान वसूला। फ्राइडे को टीम संयुक्त टीम ने चंदरनगर रोड, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, आराघर-माता मंदिर रोड से आईएसबीटी तक, बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक, विधानसभा से मोहकमपुर, घंटाघर से डायवर्जन तक सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया।

153 चालान, 1.45 लाख वसूला जुर्माना
पांच जोन में बांटे गए शहर में संयुक्त टीम ने फ्राइडे को 30 स्थानों से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान 153 लोगों के चालान किए गए। साथ ही 1 लाख 44 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम ने 68 चालान कर 59 हजार 300, पुलिस ने 40 चालान कर 20 हजार और आरटीओ ने 45 चालान कर 66500 का चालान वसूला।

फ्राइडे को की गई कार्रवाई
30 जगहों से हटाया गया अतिक्रमण
1.45 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना
153 लोगों के काटे गए चालान
59300 का चालान वसूला नगर निगम ने
20000 का चालान पुलिस ने
66500 का चालान किया वसूला आरटीओ ने

सरकारी सम्पत्ति पर कब्जा किया तो होगा केस दर्ज
डीएम सोनिका ने अफसरों को निर्देश दिए गए कि सरकारी संपत्ति पर यदि कोई बार-बार कब्जा करने की कोशिश कर रहा है या फिर कब्जा नहीं हटाने दे रहा है, तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम ने अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण पर नियमित अभियान चलाकर कार्यवाही करने अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने इसके लिए सभी उप जिलाधिकारियों एवं विभागों के अधिकारियों को सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।

सड़क और फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। अतिक्रमण किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण की वजह से ट्रैफिक बाधित हो रहा है, जिससे आम जनता प्रभावित है। सड़कों पर जाम लग रहा है। अतिक्रमण कर रोड बाधित करने वालों के खिलाफ अब मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
सोनिका, डीएम, देहरादून
dehradun@inext.co.in