फोटो.25-

- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरिद्वार दौरे का विरोध करेगी युवा कांग्रेस

- युवा कांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का लगाया आरोप

HARIDWAR: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरिद्वार दौरे का युवा कांग्रेस द्वारा विरोध किया जाएगा। युवा कांग्रेस की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काले झंडे दिखाने का निर्णय लिया गया है।

क्ब् अप्रैल को हरिद्वार आएंगे अमित शाह

रविवार को पुराना रानीपुर मोड़ स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस के हरिद्वार लोकसभा अध्यक्ष रामविशाल देव ने कहा कि क्ब् अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर विरोध किया जाएगा। कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व एवं केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में सरकार को अस्थिर करने का षडयंत्र रचा है। कहा कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार गिराकर लोकतंत्र की हत्या की गई है। इसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को देगी। बताया कि क्ब् अप्रैल को मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से आयोजित सदभावना सम्मेलन एवं राष्ट्रीय एकता शिविर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिरकत कर रहे हैं।

भाजपा ने उत्तराखंड सरकार को किया अस्थिर

कहा कि युवा कांग्रेस पूरी ताकत के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को हरिद्वार में प्रवेश करने से रोकेगी। इस दौरान युकां के प्रदेश प्रभारी मनीष ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, हरिद्वार लोकसभा प्रभारी मनोज कुकरेती आदि पांच-छह सौ कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। कहा कि भारत सरकार के किसी भी मंत्री को हरिद्वार में घुसने नहीं दिया जाएगा। पूर्व दायित्वधारी संजय पालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में विधायकों की खरीद फरोख्त व धनबल का प्रयोग कर सरकार को अस्थिर करने का काम भाजपा ने किया है।

-

9999