आरटीआई के जरिए सूचनाएं निकालकर बनाया जा रहा आरोप पत्र

-आरोप पत्र लेकर जनता के बीच जाएगी बीजेपी, करेगी सत्ता परिवर्तन का आह्वान

-सूचना के अधिकार को ही प्रमुख हथियार बना रही पार्टी

देहरादून, जिस सूचना के अधिकार को कांग्रेस ने जन्म दिया उसे ही सूबे में बीजेपी इस बार कांग्रेस के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार बनाने जा रही है। आरटीआई के जरिए बीजेपी सूबे की सरकार के खिलाफ तमाम अंदरखाने की जानकारियां जुटा रही है और इन सबको मिलाकर वो आरोप पत्र तैयार कर रही है। इसी आरोप पत्र को लेकर बीजेपी अपने मिशन 2017 को फतह करने निकलने वाली है। इस आरोप पत्र को बीजेपी विस चुनाव में ब्रह्मास्त्र के तौर पर इस्तेमाल करने जा रही है। ये बात अलग है कि उसका ये शस्त्र कांग्रेस के किले को नेस्तनाबूद कर पाएगा या नहीं। बहरहाल पार्टी ने आरोप पत्र तैयार करने के लिए बाकायदा अपने वरिष्ठ नेताओं और रणनीतिकारों की एक कमेटी बनाई है। ये कमेटी सूबे की सल्तनत को बदलने के लिए जनता को तैयार करेगी। इधर, कांग्रेस ने बीजेपी को नसीहत दी है कि उसने राज्य में दो बार सरकार चलाई है, अब वो पहले अपने शासनकाल के कारनामों की तरफ झांके।

सूचना का अधिकार प्रमुख हथियार

बीजेपी और कांग्रेस दोनों दल टिकट के लिए सर्वे, विजन डॉक्यूमेंट, चुनाव घोषणा पत्र आदि की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में बीजेपी पिछले चुनाव की तर्ज पर इस बार अपने आरोप पत्र को अलग अंदाज में जनता के सामने पेश कर कांग्रेस पर प्रहार करने की कोशिश में है। सूचना के अधिकार के तहत बीजेपी कांग्रेस के शासनकाल में हुए तथाकथित घोटालों, भ्रष्टाचार, जनविरोधी नीतियों व नीतिगत फैसलों की हकीकत के सबूत एकत्रित कर आरोप पत्र तैयार कर रही है। पार्टी का कहना है कि वो कांग्रेस के खिलाफ जनता के बीच सबूत लेकर जाएगी।

बॉक्स

अपने दामन के दाग देखे बीजेपी

कांग्रेस ने भाजपा के आरोप पत्र का स्वागत किया है, लेकिन यह भी कहा है कि भाजपा अपने शासनकाल में हुए घोटालों व भ्रष्टाचार की हकीकत भी झांकनी होगी। कांग्रेस के प्रदेश मुखिया किशोर उपाध्याय का कहना है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा जैसे भाजपाशासित प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा है। कांग्रेस पर उंगली उठाने वाली बीजेपी पर ही हजारों उंगलियां उठ रही हैं।

प्वाइंटर

आरोप पत्र बनाने वाली समिति

-पूर्व काबिना मंत्री व प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत (समिति अध्यक्ष.)

-पूर्व विधायक सुबोध उनियाल(सदस्य.)

-पूर्व विधायक डॉ.शैलेंद्र मोहन सिंघल (सदस्य.)

-विधायक मदन कौशिक (सदस्य.)

-विधायक पुष्कर सिंह धामी (सदस्य.)

-प्रदेश प्रवक्ता बीरेंद्र बिष्ट (सदस्य.)

::बॉक्स::

सुबोध व डॉ.सिंघल प्रमुख हथियार

आरोप पत्र समिति में बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दो पूर्व विधायकों को शामिल किया है। पार्टी चाह रही है कि कांग्रेस की कमियों, घोटालों व भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने में कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों से बेहतर कोई नहीं हो सकता है।

::वर्जन:::

कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार, घोटालों व जनविरोधी नीतियों का बोलबाला रहा है। भाजपा सबूतों के साथ आरोप पत्र तैयार कर जनता के बीच जाना चाहती है। उसके बाद जनता ही तय करेगी कि सत्ता में बैठने का अधिकार भाजपा को है या फिर कांग्रेस को।

प्रकाश पंत, आरोप पत्र समिति अध्यक्ष।

वर्जन

भाजपा के ऐसे आरोप पत्र का स्वागत, लेकिन नैतिकता की राजनीति की बात करने वाली भाजपा को ख्000 से ख्00ख् और ख्007 से ख्0क्ख् तक के अपने शासनकाल में भी झांकना होगा। भ्रष्टाचार, घोटाले की बात करने वाली बीजेपी आरोप सिद्ध कर दे, किशोर सबसे पहले सजा दिलाने को तैयार है।

किशोर उपाध्याय, पीसीसी चीफ।