देहरादून (ब्यूरो) सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं। इसके एवज में ये सुनिश्चित किया जाए कि देवभूमि उत्तराखंड का अच्छा संदेश देश और दुनिया तक जाए। निर्देश दिये कि यात्रा मार्गों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्लास्टिक व वेस्ट मैनेजमेंट के लिए चारधाम यात्रा से जुड़े डिस्ट्रिक्ट के डीएम को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से धनराशि उपलब्ध कराई जाए।

घोड़े व खच्चर चालकों का वेरिफिकेशन
यात्रा के लिए घोड़ा और खच्चर चालकों का वेरिफिकेशन कराया जाए। सभी का पुलिस और आपराधिक रिकॉर्ड चेक कर लिया जाए। ये सुनिश्चित हो कि जो भी घोड़े और खच्चर चारधाम यात्रा में लगाये जाएं, उनका स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही रजिस्ट्रेशन हो। घोड़े और खच्चरों के लिए गर्म पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय।

यात्रियों के साथ मिसबिहेव न हो
सीएम ने कहा है कि यात्रा मार्गों पर विद्युत, पेयजल और सड़कों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यात्रा मार्गों पर तमाम इलाकों में बने टॉयलेट्स को दुरस्त किया जाए। महिलाओं के लिए सैपरेट टॉयलेट्स के इंतजाम हों। इसके अलावा यात्रा से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी शालीनता व सहनशीलता का परिचय दें। ये भी सुनिश्चित हो कि यात्रियों के साथ मिसबिहेव न हो।

सीएम ने दिए ये निर्देश
-यात्रा में ट्रैफिक मैनेजमेंट व कानून व्यवस्था को बेहतर डीजीपी भी यात्रा से पहले करें विजिट।
-सीनियर सिटीजन के लिए यात्रा मार्ग पर जग्ह-जगह प्राइवेट हेल्थकेयर टेस्टिंग किट की होगी व्यवस्था।
-यात्रा मार्गों पर प्लास्टिक व वेस्ट मैनेजमेंट के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं।
-यात्रा ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड पर रहें।
-हर 6 घंटे के बाद सुरक्षा में तैनात कर्मियों को आराम मिले।
-यात्रा में आने वाले वाहन चालकों के रहने और सोने की उचित व्यवस्था हो।
-वाहनों की फिटनेस का विशेष ध्यान रखा जाए।

यात्रियों को सूचनाएं मिले
सीएम के मुताबिक यात्रा के कुशल प्रबंधन के लिए सभी विभाग अलर्ट मोड पर रहें। यात्रियों को मौसम से संबंधित जानकारी, टै्रफिक मैनेजमेंट व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी समय पर मिले। होटल, गेस्ट हाउस व होम स्टे में यात्रा संबंधित निर्देशिका तमाम लैंग्वेजेज में अंकित हो। इस निर्देशिका में चारधाम के साथ ही अन्य टूरिस्ट प्लेसेस की जानकारी भी डिटेल जानकारी हो।

कपाट खुलने की तिथियां
-10 मई --केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री।
-12 मई --बद्रीनाथ धाम
-15 लाख--यात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन।

dehradun@inext.co.in