फोटो424425

- अलग अलग जगह पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

- एक गुट ने प्रदर्शन तो दूसरे ने दिया धरना

HARIDWAR: प्रदेश में सरकार गंवाने और राष्ट्रपति शासन लगने के बाद भी कांग्रेसी गुटबाजी से बाज नहीं आ रहे है। सीएम सभी कांग्रेसियों को एकजुटता की सलाह दे रहे है। लेकिन हरिद्वार के तमाम कांग्रेसी सीएम की बातों को हवा में उड़ा रहे हैं। मंडे को धर्मनगरी में कांग्रेसी अलग-अलग गुट में बंटे हुए दिखाई दिए। जहां एक गुट ने सुबह के समय प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरे गुट ने दोपहर में धरना दिया।

भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी एकजुट नहीं हो पा रहे हैं। सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के बाद भी कांग्रेसी अपनी अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि क्8 मार्च को सूबे की राजनीति में आए भूचाल के बाद निर्वतमान सीएम हरीश रावत व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि भाजपा के सरकार विरोधी चेहरे को जनता के सामने लाया जाए।

कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

उन्होंने कहा था कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। हालांकि, इस बात को जनता के बीच पहुंचाने के लिए सीएम लोकतंत्र बचाओ यात्रा भी निकाल रहे हैं। मंडे को कांग्रेस के दो गुटों ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन और धरना दिया। सुबह क्क् बजे देवपूरा चौक पर महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। भाजपा ने असंवैधानिक कदम उठाकर सरकार को अल्पमत में लाया है। वहीं, दूसरी ओर हरिद्वार ग्रामीण के अध्यक्ष तेलूराम प्रधान ने देश रक्षक तिराहे में धरना दिया। तेलूराम प्रधान ने कहा कि केंद्र को राज्य का विकास बर्दाश्त नहीं हो रहा था। इसीलिए उन्होंने बागी व विधायकों के साथ खरीद-फरोख्त की है।