- कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में हुई गढ़वाल मंडल के जिलाध्यक्षों की बैठक

- आगामी चुनावों को लेकर तैयारियों पर हुआ मंथन

DEHRADUN: विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसके लिए पार्टी ने कार्यक्रम भी तय कर लिए हैं। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में गढ़वाल मंडल के जिलाध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विचार विमर्श ि1कया गया।

क्7 को दून में होंगी यात्राएं

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं, सभी को जिलों के भ्रमण शुरू कर देने होंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व केंद्र की नाकामियों का जिक्र किए जाने पर भी प्रदेश अध्यक्ष ने जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की जनता ने क्8 मार्च से लेकर क्0 मई के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आह्वान पर जिस प्रकार से मजबूती के साथ खडे़ होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया, इसके लिए आगामी 9 जून से प्रदेश में जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अभिनंदन एवं सम्मान यात्राएं शुरू की जाएंगी। जिसके तहत पहले चरण में 9 व क्0 जून को टिहरी गढ़वाल, क्ख् व क्फ् जून को उत्तरकाशी में, क्भ् जून को देवप्रयाग में, क्7 जून को दून में जनता अभिनंदन व सम्मान यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।

बागियों से संपर्क रखने वाले बाहर होंगे

पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को राज्य सरकार के स्तर पर यथोचित सम्मान दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार में दायित्व दिया जाना चाहिए। कहा कि वे इस बारे में सीएम से वार्तालाप करेंगे। उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस को धोखा देकर बगावत करने वाले लोगों से संपर्क रखकर उनकी बैठकों में भागीदारी करने वाले लोगों को पार्टी से निष्काषित किया जाना चाहिए, प्रदेश उपाध्यक्ष के अनुसार इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने भी कार्यवाही की बात कही है।

--------------

क्8 को रानीखेत में बैठक

कांग्रेस क्8 जून को रानीखेत में कुमाऊं मण्डल के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी। ख्भ् जून को लंढौरा में सांप्रदायिक सद्भावना शांति मार्च व ख्म् जून को हल्द्वानी में साम्प्रदायिक सद्भावना विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में ग्राम कांग्रेस, बाजार कांग्रेस एंव बूथ कांग्रेस कमेटियों के गठन, सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। कमेटियों के गठन तथा सदस्यता अभियान की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बाकी कार्य जून तक पूर्ण करने के निर्देष दिये।