-सोनिया, राहुल के निर्देशानुसार देशभर में चलेगा केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

-10 अप्रैल से पूरे प्रदेश में 200 से अधिक लोकतंत्र बचाओ, उत्तराखंड बचाओ रैली होंगी

DEHRADUN: केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस के आरोप हैं कि जिस प्रकार से केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस शासित सरकारों को अपदस्थ करने में जुटी है, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस ने रूपरेखा भी तय कर ली है।

केंद्र की असलीयत बताएंगे जनता को

केंद्र के खिलाफ विरोध में पूरे देश में कांग्रेस ब् अपै्रल को हर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। वहीं क्0 से ख्0 अपै्रल तक राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किये जायेंगे। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार ब् अप्रैल को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बीजेपी की केंद्र सरकार के अलोकतांत्रिक कृत्यों के खिलाफ रैली, धरना, प्रदर्शन, पद यात्रा जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस बावत प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक सभी कंाग्रेसजन अपने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उत्तराखण्ड राज्य की अनेकानेक महान विभूतियों या उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के शहीदों के जन्म स्थान या उनके मूल गांव में एकत्र होकर 'लोकतंत्र बचाओ' यात्रा शुरु करने से पहले लोकतंत्र की रक्षा की शपथ लेंगे। प्रदेश के ख्00 से अधिक स्थानों से 'लोकतंत्र बचाओ, उत्तराखण्ड बचाओ' यात्राएं शुरु की जाएंगी।

क्8 अप्रैल को कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचेंगे

प्रदेश उपाध्यक्ष के अनुसार यात्रादल अपने क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण के बाद क्8 अपै्रल की दोपहर तक प्रदेश मुख्यालय पर एकत्र होंगे। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचकर उत्तराखंड सहित पूरे देश में लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेंगे।