- 1477 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे, एक्टिव केसेज की संख्या 3628 हुई

देहरादून

दून में वेडनसडे को 429 पॉजिटिव कोविड-19 केस कंफर्म हुए, जबकि 6 पेशेंट्स की डेथ हो गई। 272 पेशेंट्स के रिकवरी के बाद अब जिले में एक्टिव केसेज की संख्या 3638 हो गई है। जिले में अब कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 8820 हो गई है, जबकि अब तक कुल 4939 पेशेंट्स रिकवर हुए हैं।

6 लोगों की डेथ

एम्स ऋषिकेश में आज कुल 7 लोगों की डेथ हुई। इनमें 6 देहरादून के थे। दून हॉस्पिटल में आज कोई डेथ दर्ज नहीं की गई। जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 220 हो गई है। वेडनसडे को 1477 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गये। अब तक जिले में 86664 सैंपल लिये जा चुके हैं। इनमें 74766 केस नेगेटिव आये हैं। 1089 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी है।

डबलिंग रेट घटा

इस बीच लगातार बढ़ती पॉजिटिव केसेज की संख्या के कारण डबलिंग रेट में कमी दर्ज की गई है। एक हफ्ते पहले डबलिंग रेट करीब 21 दिन था, जो घटकर करीब 19 दिन हो गया है। वेडनसडे को 272 पेशेंट रिकवर हुए। पॉजिटिव केसेज की तुलना में रिकवरी आधी होने के कारण एक्टिव केसेज की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन पेशेंट्स के लिए हॉस्पिटल्स और कोरोना केयर सेंटर्स में जगह लगातार कम पड़ती जा रही है। प्रशासन अब बिना सिम्टम वाले पॉजिटिव केसेज को घर में ही रखने पर जोर दे रहा है।

3925 का फॉलोअप किया

आशा वर्कर्स द्वारा विभिन्न कंटेनमेंट जोन में 3925 लोगों का फॉलोअप किया गया। होम क्वारंटीन किये गये 4912 लोगों का टेलीफोन से सर्विलांस किया गया। अब-तक कुल 70812 लोगों का सर्विलांस किया गया है। अन्य राज्यों से आये 328 लोगों को हेल्थ चेकअप के बाद क्वारंटीन किया गया।

474 लोग पहुंचे जौलीग्रांट

देश के विभिन्न हिस्सों से 474 लोग जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। सभी को क्वारंटीन किया गया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 314 लोगों को विभिन्न शहरों के लिए रवाना किया गया। कोटा राजस्थान से 163 और काठगोदाम से 440 लोग देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंचे। देहरादून से दिल्ली के लिए 584 और काठगोदाम के लिए 327 लोग रवाना किये गये।

राज्य में 1540 पॉजिटिव

राज्य में दूसरी बार एक दिन में 1500 से ज्यादा पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए। सभी जिलों में कुल मिलाकर 1540 केस कन्फर्म हुए। इस तरह राज्य में अब पॉजिटिव केसेज की संख्या 35947 हो गई है। 1192 पेशेंट्स की रिकवरी के बाद अब तक रिकवर हुए पेशेंट्स की संख्या 24277 हो गई है। वेडनसडे को 9 पेशेंट्स की डेथ हुई। अब राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 447 हो गई है। 11068 फिलहाल पॉजिटिव केस हैं। राज्य में इन्फेक्शन रेट 6.77 परसेंट और रिकवरी रेट 67.54 है।