देहरादून में 239 नये कोविड-19 पॉजिटिव केस आये

जिला प्रशासन ने चार नये कंटेनमेंट जोन बनाये

देहरादून

वेडनसेडे के मुकाबले थर्सडे के कोविड-19 केसेज में कुछ कमी दर्ज की गई। दून में 239 नये पॉजिटिव केस कंफर्म हुए और 193 रिकवर हुए। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल केसेज की संख्या 33198 और रिकवर केसेज की संख्या 29786 हो गई है। चार नये कंटेनमेंट जोन के साथ ही जिले में अब कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 22 हो गई है।

चार नये कंटेनमेंट जोन

डीएम डॉ। आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम देहरादून में 4 ए रेसकोर्स, 126 महेन्द्र विहार चकराता रोड और सीडीए कालोनी सी-3 मन्दाकिनी राजपुर रोड को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। विकासनगर में होपटाउन ग‌र्ल्स स्कूल बहादुरपुर रोड सेलाकुई को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही अब देहरादून जिले में 22 कंटेनमेंट जोन हैं।

अब 1976 एक्टिव केस

ज्यादा पॉजिटिव और कम रिकवरी के कारण थर्सडे को भी एक्टिव केसेज बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। दून में अब एक्टिव केसेज की संख्या 1976 हो गई है। हिमालयन हॉस्पिटल में एक पेशेंट की डेथ के बाद अब जिले में मरने वालों की कुल संख्या 995 हो गई है। थर्स डे को दून में 8336 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये। थर्सडे को देहरादून के एफआरआई में 14 और ओएनजीसी में 30 लोगों के पॉजिटिव होने की सूचना है। कुछ डॉक्टर्स और हेल्थ केयर वर्कर्स भी पॉजिटिव पाये गये हैं।

डीएम ने दिये जरूरी निर्देश

डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि बढ़ते केसेज की रोकथाम के लिए प्रभावी सर्विलांस और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी एसओपी का हर हाल में पालन करवाया जाए। डीएम ने नगर निगम देहरादून और ऋषिकेश सहित सभी नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को बाजारों, पब्लिक और टूरिस्ट प्लेसेज, पाकरें एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई के साथ ही कीटनाशक दवा, फॉगिंग सोडियम हाइपोक्लोराइट आदि दवाओं का नियमित छिड़काव कराने को कहा।

राज्य में 787 पॉजिटिव

उत्तराखंड में वेडनसडे को 787 पॉजिटिव केस सामने आये और 265 रिकवर हुए। इसके साथ ही राज्य में अब कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 105498 हो गई है और रिकवर हुए पेशेंट की संख्या 97000 है। तीन पेशेंट की डेथ के बाद राज्य में अब तक 1744 लोगों की कोविड से डेथ हो चुकी है। पॉजिटिव केसेज की संख्या बढ़कर 5042 हो गई है। थर्सडे को हरिद्वार में सबसे ज्यादा 277 पॉजिटिव केस सामने आये। राज्य में अब इंफेक्शन रेट 3.58 परसेंट और रिकवरी रेट 91.94 परसेंट है।