- शासन के आदेश के अनुसार रोज 15 हजार टेस्ट होने चाहिए

- संडे को सिर्फ 6366 टेस्ट, पेशेंट की संख्या घटकर 53 हुई

देहरादून,

संडे को दून में एक बार फिर कोविड-19 सैंपल की संख्या कम हो गई है। शासन ने राज्य में हर रोज 40 हजार टेस्ट करने का निर्देश दिया है। दून में पॉजिटिविटी रेट और पेशेंट की संख्या के देखते हुए मिनिमम 15 हजार टेस्ट होने चाहिए। लेकिन यह संख्या फिलहाल आधे से भी कम है। संडे को जिले में केवल 6366 टेस्ट किये गये। इससे पहले सैटरडे को 8858 टेस्ट किये गये थे। कम टेस्ट होने से पॉजिटिव केसेज की संख्या में भी कमी आ रही है। सैटरडे को 94 पॉजिटिव केस आये थे, जबकि संडे को यह संख्या 53 रही।

रिकवरी हुई कम

दून में पिछले कुछ दिनों से कोविड पेशेंट की रिकवरी में कमी दर्ज की गई है। संडे को केवल 10 पेशेंट रिकवर हुए। सैटरडे को भी 10 पेशेंट रिकवर हुए थे। पॉजिटिव केसेज की संख्या रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या से ज्यादा होने के कारण दून में एक्टिव केसेज की संख्या फिर से बढ़ रही है। जिले में अब एक्टिव पेशेंट की संख्या 478 है। कुछ दिन पहले यह संख्या 250 तक गिर गई थी।

डेथ में कमी से राहत

दून में कोविड पेशेंट की डेथ की संख्या में लगातार गिरावट से राहत मिली है। संडे को जिले में केवल एक पेशेंट की एम्स ऋषिकेश में डेथ हुई। जिले में अब तक कोविड से कुल 3470 पेशेंट की डेथ हो चुकी है। जिले में रिकवरी रेट में हाल के दिनों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। दो हफ्ते पहले दून का रिकवरी रेट राज्य की तुलना में 3 परसेंट तक ज्यादा था, लेकिन अब राज्य के बराबर है।

अब दो कंटेनमेंट जोन

दून में हाल के दिनों में कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी भारी कमी आई है। जिले में अब सिर्फ 2 कंटेनमेंट जोन हैं। इनमें से एक सिटी में और एक त्यूनी के सिलोरा गांव में है। पिछले महीने जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 94 तक पहुंच गई थी। टिहरी जिले में अब सबसे ज्यादा 17 कंटेनमेंट जोन हैं।

दो जिलों में एक भी केस नहीं

संडे को उत्तराखंड में कोविड के 136 नये केस आये और 206 रिकवर हुए। कोविड सेकेंड वेव शुरू होने के बाद पहली बार राज्य के दो जिलों में संडे को एक भी नया केस नहीं आया। अल्मोड़ा जिले में सैटरडे को दून के बाद सबसे ज्यादा 24 केस सामने आये थे, जबकि संडे को एक भी केस नहीं आया। बागेश्वर जिले भी कोई नया केस सामने नहीं आया। पिथौरागढ़ जिले में दून के बाद फिलहाल एक्टिव केसेज की संख्या सबसे ज्यादा 456 है। राज्य में संडे को 4 कोविड पेशेंट की डेथ हुई। अब मरने वालों की कुल संख्या 7035 हो गई है। एक्टिव पेशेंट की संख्या 3136 है और रिकवरी रेट 95.20 परसेंट है।

ब्लैक फंगस के 5 नए केस

ब्लैक फंगस के मामले में भी संडे को कुछ राहत रही। जिले में 5 नये म्यूकोरमाइकोसिस पेशेंट आये। ये सभी पेशेंट एम्स ऋषिकेश में एडमिट किये गये। इस हॉस्पिटल में एक पेशेंट की डेथ हुई और 2 रिकवर हुए। राज्यभर में अब ब्लैक फंगस पेशेंट की कुल संख्या 451 हो गई है। 77 की डेथ हो गई है और 64 पेशेंट रिकवर हुए हैं।