देहरादून (ब्यूरो)। वेडनसडे को दून में मिनिमम टेंपरेचर 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। क्लाइमेटोलॉजिक टेबल के अनुसार 30 वर्षों के एवरेज के अनुसार सिटी में नवंबर के महीने में मिनिमम टेंपरेचर का एवरेज 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसी तरह 30 वर्षों में मैक्सिमम टेंपरेचर का एवरेज 25.3 डिग्री सेल्सियस आंका गया है, जबकि इस बार मैक्सिमम टेंपरेचर 25.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा चुका है।

एक हफ्ते में 2 डिग्री की गिरावट
पिछले एक हफ्ते के दौरान दून में मिनिमम और मैक्सिमम टेंपरेचर में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। 10 नवंबर को मैक्सिमम टेंपरेचर 27.7 डिग्री सेल्सियस था, जो 15 नवंबर को 25.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसी तरह मिनिमम टेंपरेचर 10 नवंबर को 12.5 डिग्री सेल्सियस था 16 नवंबर को 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

20 नवंबर के बाद गिरता है टेंपरेचर
पिछले वर्षों के दून टेंपरेचर संबंधी आंकड़े बताते हैं कि 20 नवंबर के बाद टेंपरेचर में तेजी से गिरावट दर्ज की जाती है। पिछले 10 वर्षों के दौरान दून का मिनिमम टेंपरेचर 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया और हर वर्ष यह स्थिति 20 नवंबर के बाद ही बनी। 2020 में 22 नवंबर को 7.5 डिग्री सेल्सियस मिनिमम टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया था। 2019 में सबसे कम टेंपरेचर 29 नवंबर को 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। नवंबर के महीने में सबसे कम टेंपरेचर का ऑल टाइम रिकॉर्ड 1938 में दर्ज किया गया था, जब 30 नवंबर को दून में मिनिमम टेंपरेचर 2.8 डिग्री सेल्सियस था।

रखें स्वास्थ्य का ध्यान
तेजी से गिर रहे टेंपरेचर के बीच स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आने की संभावना रहती है। डॉक्टर्स के अनुसार सुबह वॉकिंग पर जाने वाले लोगों को अब बाहर जाने के बजाय घर के भीतर ही एक्सरसाइज करनी चाहिए। खासकर हार्ट और हाइपरटेंशन के पेशेंट को ठंड से बचने की कोशिश करनी चाहिए। दिन में बाहर निकल रहे हैं और देर शाम तक लौटना है तो कपड़े दिन के हिसाब से नहीं बल्कि शाम को होने वाली ठंड के हिसाब से पहनने चाहिए। बच्चों का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए।

वेडनसडे को मिनिमम टेंपरेचर- 10.4 डिग्री सेल्सियस
नवंबर के महीने में मिनिमम टेंपरेचर-10.8 डिग्री सेल्सियस
30 वर्षों में मैक्सिमम टेंपरेचर का एवरेज- 25.3 डिग्री सेल्सियस
एक हफ्ते के दौरान मिनिमम और मैक्सिमम टेंपरेचर में गिरावट- 2 डिग्री सेल्सियस
नवंबर में सबसे कम टेंपरेचर का ऑल टाइम रिकॉर्ड 1938 में- मिनिमम टेंपरेचर 2.8
(टेंपरेचर डिग्री सेल्सियस में )