फोटो: 8, 9, 11: शहर में भी निर्माणधीन पुल के

-पुल गिरने से तीन श्रमिकों की हो गई थी मौत

-दोबारा से शुरू हुआ पुल का निर्माण कार्य

ROORKEE: कोलकाता में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने की खबर से रुड़की के लोगों में सिविल लाइंस में वर्ष ख्0क्ख् में गिरे निर्माणाधीन पुल के गिरने की यादें ताजा हो गई। पुल गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई थी। पिछले वर्ष से दोबारा से इस पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

फ्0 जनवरी ख्0क्ख् को गिरा था रुड़की में पुल

रुड़की शहर में भाजपा सरकार के शासनकाल में गंगनहर पर बीटीगंज बाजार को रुड़की सिविल लाइंस से जोड़ने वाले पुल के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। वर्ष ख्0क्क् में इस पुल का निर्माण शुरू हुआ था। फ्0 जनवरी ख्0क्ख् को जब दोपहर के समय करीब आधा दर्जन श्रमिक इस पुल पर काम कर रहे थे, तभी यह निर्माणाधीन पुल अचानक भर-भराकर गंगनहर में गिर गया था। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई थी। हादसे में तीन श्रमिक गंगनहर में डूबकर लापता हो गए थे।

ख्0क्भ् में दोबारा से शुरू हुआ पुल का निर्माण

काफी दिनों के बाद दो श्रमिकों के शव मिल गया था। जबकि, एक श्रमिक का आज तक कुछ पता नहीं मिल पाया है। इसके बाद से पुल के निर्माण को रोक दिया गया था। जून ख्0क्भ् में इस पुल का दोबारा से निर्माण शुरू किया गया। निर्वतमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसका शिलान्यास करते हुए जुलाई ख्0क्म् तक इस पुल के निर्माण को पूरा करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, जुलाई तक पुल का निर्माण होने के कोई आसार नहीं हैं। इस संबंध में कार्यदायी संस्था के लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि पुल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है कि डेड लाइन तक काम पूरा कर लिया जाएगा। सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।