-पीसीसी चीफ पार्टी के 133 कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की सूची पहले ही सौंप चुके हैं

-आईनेक्स्ट से बीतचीत में किशोर बोले, 200 की सूची पूरी करेगा संगठन

DEHRADUN: कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं के सम्मान की मांग तेज होती जा रही है। पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय ने लालबत्ती की लिस्ट में 67 नाम और जोड़ दिए हैं। किशोर पहले ही 133 कार्यकर्ताओं की सूची सीएम हरीश रावत को सौंप चुके हैं। अब यह आंकड़ा दो सौ पहुंच गया है। 70 विधानसभा सीटों के इस राज्य में क्या मंत्रियों के अलावा दो सौ और लोगों को लालबत्तियां मिल सकती हैं? आपको बतादें कि जब भी सीएम के सामने इस तरह की मांग विधायक या संगठन के नेता रखते हैं तो सीएम एक जवाब देते हैं इनका दिल मांगे मोर।

दो साै की सूची होगी पूरी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कुछ दिन पहले सीएम हरीश रावत को क्फ्फ् कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सरकार में सम्मान दिए जाने के लिए पत्र भेजा था। यह मामला पार्टी हाईकमान तक भी पहुंचा था। फिलहाल, अभी तक सरकार की तरफ से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। गुरुवार को सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लाल बत्ती दिए जाने पर इतना जरूर कहा था कि वे मोती चुन लेंगे और माला में चुन-चुन कर मोती डालेंगे। हालांकि इस बारे में पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता इतना जरूर कह रहे हैं कि अब जिम्मेदारी मिलने से कोई फायदा नहीं, वक्त चुनाव का है। पार्टी व सरकार को चुनाव की तैयारियों में जुटना चाहिए।

मैंने क्फ्फ् संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सम्मान दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। अभी म्7 और कार्यकर्ताओं की सूची देने जा रहा हूं। कुल ख्00 कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मान मिलना चाहिए।

किशोर उपाध्याय, पीसीसी चीफ।