राज्य के दिव्यांगों ने अपने अधिकारों को लेकर की महापंचायत

सीएम से वार्ता के बाद सीएम आवास का घेराव किया स्थगित

DEHRADUN: सूबे के दिव्यागों ने एक बार फिर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी। साथ ही सीएम द्वारा की गई घोषणा को पूरा करने की मांग की।

पंचायत कर बनाई रणनीति

रविवार को नन्दा देवी निर्धन कल्याण एसोशिएसन के बैनर तले प्रदेश के दिव्यागों ने परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर पंचायत की। दिव्यागों ने प्रदेश की सरकार पर वादाखिलाफी और दिव्यांगों को अनदेखी करने का आरोप लगाया। दिव्यांग एसोशिएशन ने कहा कि फ् दिसंबर ख्0क्भ् को विश्व विकलांग दिवस पर सीएम ने क्फ् सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अब तक शासनादेश जारी नहीं हुआ। जिससे दिव्यांगों में नाराजगी है। दिव्यांगों का कहना है कि सरकार ने उन्हें स्व रोजगार चलाने हेतु शहरी क्षेत्रों में परमिट देने, नगर निगम क्षेत्रों में दिव्यागों को क्00 ठेली, फड़ लगाने की स्थान चयन करने, दिव्यांगजन आयोग बनाने, बैकलॉग कोटे के तहत विशेष भर्ती करने की घोषणा की थी लेकिन इन सभी मांगों पर कोई फैसला नहीं हुआ है। जिससे नाराज दिव्यांगों ने पंचायत में सीएम आवास घेरने की घोषणा की लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के बाद दिव्यांग सीएम से वार्ता को मान गए।

धरना स्थल पर पहुंचने को अपनों का सहारा

परेड ग्राउंड में नन्दा देवी निर्धन कल्याण एसोशिएशन की पंचायत में प्रदेश भर के दिव्यांग पहुंचे। कई दिव्यांगों को धरना स्थल पर पहुंचने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। ऐसे में दिव्यांगों के परिजनों और सहयोगियों ने धरनास्थल तक पहुंचाने में मदद की। दिव्यांगों के ऐसे जुनून को देखकर आसपास के लोगों ने भी दिव्यांगों की सहायता की। जिसके बाद दिव्यंाग धरने पर डटे रहे।