फोटो.7,8-

- डॉक्टरों ने सुबह आठ से दस बजे तक किया कार्य बहिष्कार

- सामान्य रूप से चलती रही इमरजेंसी

HARIDWAR: डीएपीसी की मांग को लेकर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के डॉक्टरों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। सोमवार को सुबह आठ से दस बजे तक ओपीडी पूरी तरह से ठप रही। जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, इमरजेंसी सेवा सामान्य रूप से चलती रही।

मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी

सुबह आठ से दस बजे तक सरकारी अस्पताल में ओपीडी सेवा का डॉक्टरों ने बहिष्कार किया। इसके चलते हर मिलाप जिला अस्पताल, राजकीय मेला अस्पताल, महिला अस्पताल में सुबह ओपीडी में आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजीकरण के बाद मरीजों को दो घंटे तक परामर्श के लिए इंतजार करना पड़ा।

दो घंटे ओपीडी रही ठप

दस बजे के बाद ओपीडी सेवा सामान्य रूप से चली। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मनोज द्विवेदी व सचिव डॉ मनोज वर्मा ने कहा कि सरकार डॉक्टरों की मांग को अनसुनी कर रही थी। जिसके चलते प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर दो घंटे कार्य बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा। बताया कि हड़ताल में सिर्फ ओपीडी का ही बहिष्कार किया जा रहा है। इमरजेंसी सहित अन्य सेवा अप्रभावित हैं। कहा कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांग पूरी नहीं की तो हड़ताल को व्यापक रूप दिया जाएगा।