सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग से बदला त्योहार मनाने का तरीका

व्हाट्सऐप पर रावण जलाकर दशहरा मनाया युवाओं ने

DEHRADUN: आज के आधुनिक युग में हर चीज हाईटेक हो गई है। सोशल मीडिया खासकर व्हाट्सऐप, फेसबुक आदि पर लोगों के बढ़ते क्रेज की वजह से अब त्योहार भी सोशल मीडिया पर मनाए जाने लगे हैं।

बदल गया जमाना

मंगलवार को दशहरे के पर्व पर भी युवा दिन भर अपने परिचितों को बधाइयां देते रहे। साथ ही रावण को जलाने वाले कई वीडियो भी लोग आपस में शेयर करते रहे। कई वीडियो में रावण जलाने और राम द्वारा पुतला दहन करने का पूरा दृश्य भी लोगों में काफी पसंद किया गया। वहीं दूनाइट्स की मानें तो पहले लोग दशहरे का बेसब्री से इंतजार करते थे। इतना ही नहीं परेड ग्राउंड में फूंके जाने वाले रावण को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते थे। साथ ही दशहरे पर लगने वाले मेले को लोग खूब एंज्वाय करते थे। लेकिन अब सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग में लोगों ने अब रावण को जलाने के लिए एनीमेटेड फिल्म का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। जो लोगों और खासकर बच्चों के लिए काफी रोचक बना हुआ है। जिसे देख लोग घर पर ही मोबाइल पर पर्व मना रहे हैं।