-पहले चरण में वॉल्वो बसों में लागू हुई व्यवस्था

एक ही डिपो की दो बसों में लिया जा रहा अलग-अलग किराया

HALDWANI: उत्तराखंड परिवहन निगम ने प्रदेश में बसों में समान दूरी पर समान किराया लागू करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में निगम ने वॉल्वो बसों में यह व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके लागू होने के बाद पहाड़ और मैदान पर चलने वाली अन्य बसों के किराये का अंतर भी कम हो जाएगा। रोडवेज में अब तक समान दूरी पर समान किराया नहीं था। एक ही डिपो की दो बसों में अलग-अलग किराया लिया जा रहा था।

यह होगा लाभ

अभी तक सेमी डीलक्स बस से हल्द्वानी से देहरादून जोन के लिए दूरी कम होने के बावजूद लोगों को ख्7म् रुपये अधिक खर्च करने पड़ रहे थे। वाया रुद्रपुर से देहरादून जाने पर देहरादून की दूरी करीब ब्भ् किमी अधिक है। जबकि किराया कम। इसी तरह की विसंगतियां दूसरे रूटों पर भी हैं। इसको दूर करने के लिए ही समान दूरी समान किराया लागू किया जा रहा है।

कहीं कम, कहीं बढ़ेगा किराया

नई व्यवस्था शुरू होने के बाद किराये में भी अंतर आएगा। जिन रूटों पर मानक से अधिक किराया लिया जा रहा था, उनका कम और जहां कम किराया लिया जा रहा था उन रूटों पर किराए में बढ़ोतरी हो जाएगी।

ई-टीएम का इंतजार

समान दूरी समान किराया लागू करने के लिए परिवहन निगम को अभी नई ई-टीएम (ई-टिकट मशीन) का इंतजार है। नई मशीनें आने के बाद उनमें नए नियमों के अनुसार तय किराया फीड किया जाएगा। निगम को दो सौ से अधिक मशीनें मिल चुकी हैं, लेकिन करीब म्00 मशीनें और आनी हैं। इनके आने के बाद प्रदेश में एक साथ समान किराया लागू किया जाएगा।

प्रदेश में अब तक समान दूरी पर किराये को लेकर असमानता थी। उसे दूर करने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके बाद किराया विसंगति दूर हो जाएगी।

-दीपक जैन, महाप्रबंधक संचालन रोडवेज